श्रद्धा कपूर की आने वाली बायोपिक ड्रामा फिल्म 'ईथा' (Eetha) की रिलीज डेट तय हो गई है. फिल्ममेकर लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म असल जिंदगी से प्रेरित है. इसमें श्रद्धा एक चुनौतीपूर्ण और इमोशनल रोल निभाती नजर आएंगी. यह फिल्म इस रक्षाबंधन, यानी 28 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म और इसकी रिलीज डेट का ऐलान करते हुए कहा, ''एक्सक्लूसिव' दिनेश विजान – लक्ष्मण उतेकर फिर साथ. श्रद्धा कपूर 'ईथा' में – रिलीज डेट तय… छावा की जबरदस्त सफलता के बाद, दिनेश विजान और लक्ष्मण उतेकर ईथा (Eetha) के लिए फिर साथ आ रहे हैं. यह एक बोल्ड और इमोशनल फिल्म है, जिसमें श्रद्धा कपूर दमदार रोल में नजर आएंगी. फिल्म में RandeepHooda और Mohd Zeeshan Ayyub भी अहम भूमिकाओं में हैं."
#Xclusiv... DINESH VIJAN - LAXMAN UTEKAR REUNITE: SHRADDHA KAPOOR STARS IN 'EETHA' – RELEASE DATE LOCKED... Following the blockbuster success of #Chhaava, Dinesh Vijan and Laxman Utekar reunite for #Eetha – a bold and emotionally charged film that features #ShraddhaKapoor in a… pic.twitter.com/QkxnglsP0d
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 8, 2026
मशहूर तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर पर आधारित
रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा कपूर ने मई में 'ईथा' (Eetha) की शूटिंग पूरी की. यह बायोपिक मशहूर तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर पर आधारित है. 1940 और 1990 के बीच उनके असाधारण सफर पर केंद्रित इस फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के भोर में एक शानदार मोंटाज गाने के साथ पूरी हुई. मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, 5 मई को मेकर्स ने महाराष्ट्र के भोर में शूट किए गए एक बड़े मोंटाज गाने के साथ शूटिंग पूरी की, जिसमें श्रद्धा कपूर और 800 लोग शामिल थे. "आखिरी गाने में एक मोंटाज है जो श्रद्धा के किरदार के सफर को दिखाता है. यह एक युवा महिला से लेकर शोहरत पाने और आखिरकार मुश्किल दौर से गुजरने तक की कहानी बयां करता है, " बाकी गानों की तरह, इसे भी वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है. "टीम ने मुंबई के मड आइलैंड, सोलापुर, औंधेवाड़ी, सतारा और नासिक में शूटिंग की.
यह भी पढ़ें- रामचरण की बहन श्रीजा ने घर से भाग कर की थी शादी, हुआ तलाक, बोलीं- मेरी पहचान मेरे दर्द भरे अतीत से बनी थी
नवंबर 2025 में श्रद्धा कपूर ने 'ईथा' (Eetha) की शूटिंग शुरू की. लक्ष्मण उतेकर के साथ वह पहली बार काम कर रही हैं. इसे दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है. मराठी लोक थिएटर की सबसे सम्मानित हस्तियों में से एक विठाबाई को 'तमाशा' के प्रति उनके समर्पण के लिए याद किया जाता है — यह पारंपरिक परफॉर्मेंस का एक जीवंत रूप है जिसमें संगीत, नृत्य और कहानी कहने की कला का मेल होता है. कलात्मक प्रतिभा और निजी चुनौतियों से भरी उनकी जिंदगी कलाकारों की कई पीढ़ियों को प्रेरित करती रही है.
यह भी पढ़ें- तलाक के बाद भी माही विज और जय भानूशाली हैं साथ- साथ, बोलीं- आज भी वह मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं
श्रद्धा कपूर का दमदार रोल
'ईथा' में श्रद्धा की अब तक की सबसे दमदार और बेहतरीन परफॉर्मेंस है. आखिरी बार वह 'स्त्री 2: सरकटे का आतंक' (2024) में दिखीं. एक्ट्रेस अपने हालिया प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी सोच-समझकर फैसले ले रही हैं और ऐसी स्क्रिप्ट्स पर ध्यान दे रही हैं जो उन्हें अलग-अलग तरह के किरदारों में ढलने का मौका दे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं