विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2020

शक्ति कपूर ने कोरोना के डर से श्रद्धा कपूर को शूटिंग पर जाने से रोका, बोले- काम जरूरी है लेकिन...

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Sharaddha Kapoor) को शूटिंग पर जाने से रोक रहे हैं शक्ति कपूर (Shakti Kapoor), इंटरव्यू में कही ये बात.

शक्ति कपूर ने कोरोना के डर से श्रद्धा कपूर को शूटिंग पर जाने से रोका, बोले- काम जरूरी है लेकिन...
कोरोना से घबराए शक्ति कपूर (Shakti Kapoor)
  • कोरोना काल में शक्ति कपूर ने श्रद्धा को शूटिंग पर जाने से रोका
  • इंटरव्यू में कही ये बात
  • बोले- काम जरूरी है लेकिन जान से ज्यादा नहीं
नई दिल्ली:
देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण पांचवा लॉकडाउन (Lockdown) जारी है. ऐसे में धीरे-धीरेजनता के लिए लॉकडाउन खोला जा रहा है. वहीं, कोरोनावायरस के कारण फिल्मों की शूटिंग भी पूरी तरह से रुकी हुई है. महाराष्ट्र सरकार ने भी कुछ हिस्सों में लॉकडाउन में लोगों को एहतियात देना शुरू कर दिया है, अब कुछ सेक्टर्स अपना काम दोबारा शुरू कर  सकते हैं. जिनमें फिल्म इंडस्ट्री भी शामिल है. वहीं, हाल ही में खबरें आईं थीं कि जॉन अब्राहम (John Abraham) और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) स्टाररफिल्म 'मुंबई सागा (Mumbai Saga)' की शूटिंग हैदराबाद रामोजी फिल्म सिटी में जुलाई से शुरू होने वाली है. लेकिन इस शूटिंग का हिस्सा एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) नहीं बनेंगी. क्योंकि श्रद्धा के पापा शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) कोरोनावायरस के डर से उन्हें काम शुरू करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं. इ टाइम्स से बातचीत में शक्ति कपूर ने कहा, "मैं अब बाहर जाकर काम नहीं करूंगा और न ही मैं अपनी बेटी श्रद्धा को काम फिर से शुरू करने दूंगा. मुझे नहीं लगता कि खतरा टल गया है. मुझे लगता है कि अभी तो सबसे बुरा वक्त आना बाकी है. मैं अभी के लिए अपने बच्चों को बाहर नहीं निकलने दूंगा."शक्ति कपूर (Shakt Kapoor) ने आगे कहा, "मुझे पता है कि काम महत्वपूर्ण है, लेकिन किसी के जीवन की कीमत पर नहीं. अगर लोग अब शूटिंग शुरू कर देंगे तो यह बहुत अराजक होगा. मैं इंडस्ट्री में अपने ग्रुप के लोगों को बताता हूं कि अस्पताल के बिलों का भुगतान करने की तुलना में इंतजार करना बेहतर है. अभी भी बाहर की स्थिति बेहद खराब है. अस्पतालों में बेड नहीं हैं और वे लोगों का इलाज करने के लिए बहुत ज्यादा चार्ज कर रहे हैं. यह खबर आई थी जहां एक व्यक्ति को अस्पताल में उसके बिस्तर से बांध कर रखा गया था क्योंकि वह अपने बिलों का भुगतान करने में असमर्थ था. मैं इस पर एक वीडियो भी बनाने जा रहा हूं. दुनिया अब बहुत दुख की जगह बन गई है. कोई मानवता नहीं बची है."
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shraddha Kapoor, Shakti Kapoor, Shraddha Kapoor In Lockdown, Coronavirus, Covid 19, Shakti Kapoor Interview
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com