विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2021

एयरपोर्ट पर स्क्रिप्ट के साथ स्पॉट हुईं शिल्पा शेट्टी, फैन्स ने जताई नई फिल्म की अटकलें

शिल्पा शेट्टी को कैजुअल गेटअप में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. उनके हाथ में एक स्क्रिप्ट नजर आ रही थी, जिसे देख फैन्स अंदाजा लगा रहे हैं कि वो अपनी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं.

एयरपोर्ट पर स्क्रिप्ट के साथ स्पॉट हुईं शिल्पा शेट्टी, फैन्स ने जताई नई फिल्म की अटकलें
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं शिल्पा शेट्टी
नई दिल्ली:

जब से शिल्पा शेट्टी ने ब्लॉकबस्टर हिट हंगामा 2 के साथ फिल्मों में वापसी की है, तब से दर्शकों में उनको स्क्रीन पर फीर से देखने के लिए उत्साह है. हालांकि उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में मीडिया में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन प्रशंसकों के लिए खुशी का पल है. अभिनेत्री और वेलनेस उद्यमी, शिल्पा शेट्टी को कैजुअल गेटअप में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. उन्होंने नेवी ब्लू जैकेट और डेनिम जींस के साथ व्हाइट हाई-नेक टॉप पहना हुआ था लेकिन जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह थी उसके हाथों में स्क्रिप्ट. 

दिखने में तो शिल्पा शेट्टी एक स्क्रिप्ट पढ़ने में व्यस्त लग रही हैं. जबकि हम अभी तक नहीं जानते हैं कि वे कौन सी परियोजना है, हम निश्चित रूप से यह जानने के लिए उत्साहित है की आगे क्या आएगा. 

सूत्र के अनुसार, 'अभिनेत्री अपनी अगली आउटिंग के लिए एक चुनौतीपूर्ण भूमिका की तलाश में हैं. अभी, शिल्पा शेट्टी कुछ परियोजनाओं को पढ़ने में व्यस्त हैं और एक स्क्रिप्ट को लॉक करने में समय ले रही हैं, लेकिन जल्द ही एक घोषणा कर सकती हैं'. इस बीच, शिल्पा शेट्टी की आखिरी पेशकश, 'हंगामा 2' को दर्शकों से जोरदार वाहवाही मिली थी. शिल्पा अब सब्बीर खान की 'निकम्मा' की रिलीज के लिए तैयार है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty Viral Video, Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Actress, Shilpa Shetty Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com