विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2026

47 वर्षीय शमिता शेट्टी हैं सिंगल! बताया वैलेंटाइन डे का प्लान, शिल्पा शेट्टी की बहन बोलीं- किसी कपल को देखूंगी तो जोर से चिल्लाऊंगी

Shamita Shetty Valentine Day : शिल्पा शेट्टी की बहन एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने अपना वैलेंटाइन डे का प्लान फैंस के साथ शेयर किया है, जिसे देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही है. 

47 वर्षीय शमिता शेट्टी हैं सिंगल! बताया वैलेंटाइन डे का प्लान, शिल्पा शेट्टी की बहन बोलीं- किसी कपल को देखूंगी तो जोर से चिल्लाऊंगी
शमिता शेट्टी ने शेयर किया वेलेंटाइन डे प्लान्स
नई दिल्ली:

वैलेंटाइन डे एक दिन दूर है, जिसके चलते फैंस से लेकर सेलेब्स अपने वैलेंटाइन प्लान्स की झलक दिखाते हुए नजर आ रहे हैं और अपने प्यार के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच 47 वर्षीय एक्ट्रेस शमिता शेट्टी, जो शिल्पा शेट्टी की बहन हैं. उन्होंने अपना वैलेंटाइन डे की प्लानिंग फैंस के साथ शेयर किया है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि शमिता शेट्टी सिंगल हैं. हालांकि राकेश बापट से ब्रेकअप के बाद खबरें हैं कि शमिता शेट्टी दीपेश शर्मा को डेट कर रही हैं, जिसकी झलक एक्ट्रेस के 47वें बर्थडे पार्टी में देखने को मिली थी. 

शमिता शेट्टी ने बताया वैलेंटाइन डे का प्लान

शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने 2 फरवरी को अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आईं. वहीं इन तस्वीरों में वह एक करीबी दोस्त दीपेश शर्मा के साथ पोज देते हुए नजर आईं, जिन्होंने एक्ट्रेस के लिए एक प्यारा पोस्ट शेयर किया था. वहीं इसके बाद खबरें आईं कि एक्ट्रेस दीपेश शर्मा को डेट कर रही हैं. हालांकि इस बारे में एक्ट्रेस ने कोई जानकारी नहीं दी है. 

राकेश बापट को डेट कर चुकी हैं शमिता शेट्टी

एक्ट्रेस शमिता शेट्टी सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में नजर आई थीं. जहां उनकी मुलाकात एक्टर राकेश बापट से हुई. वहीं जुलाई 2022 में कपल अलग हो गया. जबकि शमिता ने शमिता शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर ब्रेकअप की जानकारी देते हुए लिखा, मुझे लगता है कि यह साफ करना जरुरी है. राकेश बापट और मैं अब साथ नहीं हैं और कुछ समय पहले से नहीं थे.  

ये भी पढ़ें- पहली फिल्म में बने भाई-बहन, दूसरी में प्यार करने वाले और फिर हुई शादी, किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं इस सुपरस्टार की लव स्टोरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shamita Shetty, Valentine Day, Shilpa Shetty Sister
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com