विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2021

हरमन बावेजा के संगीत में राज कुंद्रा ने जमकर किया भांगड़ा, शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया Video

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने हरमन बावेजा (Harman Baweja) के संगीत में जमकर किया डांस.

हरमन बावेजा के संगीत में राज कुंद्रा ने जमकर किया भांगड़ा, शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया Video
राज कुंद्रा (Raj Kundra) का डांस वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा (Harman Baweja) रविवार को साशा रामचंदानी (Sasha Ramchandani) संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. साशा रामचंदानी चंढीगढ़ में न्यूट्रिशियन कोच हैं. हरमन बावेजा (Harman Baweja) की शादी के फंक्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. हरमन बावेजा के संगीत कार्यक्रम में शिल्पा शेट्टी की पति और हरमन के खास दोस्त राज कुंद्रा (Raj Kundra) भी पहुंचे. उन्होंने इस दौरान स्टेज पर पंजाबी स्टाइल में जमकर डांस किया. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने उनका वीडियो शेयर किया है.

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने राज कुंद्रा (Raj Kundra) का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है: "पति ने हरमन बावेजा (Harman Baweja) के संगीत में स्टेज पर जमकर डांस किया. OMG जब भी वीडियो देखती हूं हंसे बिना रह नहीं पाती." राज कुंद्रा के इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. बता दें कि हरमन बावेजा और साशा रामचंदानी की सगाई दिसंबर 2020 में चंडीगढ़ में हुई थी.

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ मीजान जाफरी और परेश रावल मुख्य भूमिका अदा करते हुए दिखाई देंगे. इसके अलावा शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म 'निकम्मा' में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वह भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यू दसानी और शर्ले सेतिया के साथ मुख्य भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी. इन फिल्मों के जरिए शिल्पा सेट्टी 13 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं. इसके अलावा शिल्पा शेट्टी अपने डांस वीडियो और ग्लैमरस स्टाइल के लिए भी खूब जानी जाती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raj Kundra, Raj Kundra Dance Video, Harman Baweja, Harman Baweja Wedding, Harman Baweja Sangeet Ceremony, Harman Baweja Wedding Video, Shilpa Shetty Shared Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com