विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2019

शिल्पा शेट्टी के बेटे ने किया पहला स्टेज परफॉर्मेंस, तो अनिल कपूर बोले- क्या गुलाटी मारता है तेरा बेटा- देखें Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने बेटे वियान (Viaan) का पहला स्टेज परफॉर्मेंस वीडियो शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है.

शिल्पा शेट्टी के बेटे ने किया पहला स्टेज परफॉर्मेंस, तो अनिल कपूर बोले- क्या गुलाटी मारता है तेरा बेटा- देखें Video
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty ने शेयर किया अपने बेटे वियान (Viaan) का वीडियो
  • शिल्पा शेट्टी के बेटे ने किया पहला स्टेज परफॉर्मेंस
  • अनिल कपूर ने दिया जोरदार रिएक्शन
  • बोले- क्या गुलाटी मारता है तेरा बेटा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने फिटनेस वीडियो को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. वो आए दिन अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. शिल्पा शेट्टी ने इस बार अपने बेटे वियान (Viaan) का एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. शिल्पा शेट्टी इस वीडियो को शेयर कर बता रही हैं कि उनके बेटे ने शानदार अंदाज में स्कूल में पहली स्टेज परफॉर्मेंस दी. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Video) के बेटे वियान (Viaan) के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए रिएक्शन भी दे रहे हैं.

सड़क पर झुंड में सो रहे थे डॉगी, तभी आई Bigg Boss की आवाज फिर हुआ ऐसा, एक्ट्रेस ने शेयर किया Video

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वियान (Viaan) अपने स्कूल में बहुत ही शानदार डांस और कलाबाजियां कर रहे हैं. उनका यह पहला स्टेज परफॉर्मेंस था. इस वीडियो पर अनिल कपूर (Anil Kapoor), गीता कपूर और टेरेंस जैसे सितारे भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं. अनिल कपूर ने कमेंट में लिखा- 'क्या गुलाटी मारता है तेरा बेटा.'

शाहरुख को बर्थडे पर सलमान खान ने यूं किया विश, Video शेयर कर कहा- इंडस्ट्री के किंग खान...

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा है कि वियान ने स्कूल में अपनी पहली परफॉर्मेंस दी.कुछ समय फेल होने के बाद मेरे राम यानी राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने रावण पर विजय पाई. बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'निकम्मा' के जरिए पर्दे पर वापसी करती दिखाई देंगी. इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ ही अभिमन्यु दासानी और शर्ले सेतिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. रोमांटिंग एक्शन कॉमेडी आधारित यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी. हालांकि, अभी तक इसकी रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Shared Video, Shilpa Shetty Son Viaan Video, Anil Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com