विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2022

शिल्पा ने जैकलीन के साथ शेयर किया डांस वीडियो तो मूव्स देख कर बोले फैंस- मस्ती ओवरलोडेड

शिल्पा शेट्टी ने जैकलीन फर्नांडिज के साथ एक डांस वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में शिल्पा और जैकलीन डांस करती नजर आ रही हैं. दोनों पूरी मस्ती के मूड में हैं.

शिल्पा ने जैकलीन के साथ शेयर किया डांस वीडियो तो मूव्स देख कर बोले फैंस- मस्ती ओवरलोडेड
जैकलीन के साथ शिल्पा
नई दिल्ली:

शिल्पा शेट्टी ने जैकलीन फर्नांडिज के साथ एक डांस वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में शिल्पा और जैकलीन डांस करती नजर आ रही हैं. दोनों पूरी मस्ती के मूड में हैं. शिल्पा ने रोज पिंक टॉप और डेनिम जिंस के साथ ब्लैक सैंडल पहना है तो वहीं जैकलीन स्काई ब्लू स्वेटर और ह्वाइट सैंडल में नजर आ रही हैं.  शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- किडिंग अराउंड. इस वीडियो में दोनों के डांस मूव्स को फैंस काफी इंज्वॉय कर रहे हैं. 

यह वीडियो एक इवेंट की है, जिसमें शिल्पा और जैकलीन के अलावा रकुल प्रीत भी शामिल थी. जैकलीन बॉडीकॉन ड्रेस में काफी सुंदर दिख रही हैं. इसके साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप किया है और अपने बालों को उन्होंने बन स्टाइल में पीछे बांध रखा है. जैकलीन अक्षय कुमार के साथ बच्चन पांडे में नजर आएंगी.  इस फिल्म में उनके साथ कीर्ति सेनन भी हैं. वहीं शिल्पा हाल ही में हंगामा 2 में नजर आई थीं.   
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty Jacqueline Fernandez, Shilpa Shetty Jacqueline Fernandez Dance Video, Shilpa Shetty Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com