विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2021

शेखर सुमन की मां का लंबी बीमारी के बाद निधन, ट्वीट किया- मैं अनाथ महसूस कर रहा हूं...

शेखर सुमन की मां ने गुरुवार सुबह इस दुनिया को अलविदा कर दिया है. शेखर ने अपनी मां के निधन का जानकारी खुद ट्वीट के जरिए दी है.

शेखर सुमन की मां का लंबी बीमारी के बाद निधन, ट्वीट किया- मैं अनाथ महसूस कर रहा हूं...
शेखर सुमन की मां का निधन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता शेखर सुमन की मां ने गुरुवार सुबह इस दुनिया को अलविदा कर दिया है. शेखर ने अपनी मां के निधन का जानकारी खुद ट्वीट के जरिए दी है. मां के निधन से वो खुद को काफी बिखरा सा महसूस कर रहे हैं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मां के चले जाने से काफी टूट गया हूं. मैं अनाथ जैसा फीलिंग हो रही है.

शेखर ने मां को किया याद
अभिनेता शेखर सुमन ने अपना मां को याद करते हुए लिखा है कि 'मां मैं अपनी आखिरी सांस तक आपको याद करता रहूंगा. चाहे जैसे भी हालात रहे हों, मां आप हमेशा साथ में खड़े रहीं. इसके लिए हमेशा आपका आभारी रहूंगा. शेखर की मां के निधन पर फैंस ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है. शेखर ने ट्वीट किया कि 'मेरी प्यारी मां, जिनको मैंने इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार किया था. वो आज मुझे छोड़कर इस दुनिया से चली गई हैं. मेरी मां के चले जाने से मैं अकेला और अनाथ महसूस कर रहा हूं.

दुआओं के लिए फैंस को कहा शुक्रिया
बता दें कि 2 दिन पहले ही 16 जून को शेखर सुमन ने एक ट्वीट करते हुए अपनी मां के लिए दुआएं करने के लिए फैंस को शुक्रिया बोला था. शेखर ने लिखा था कि मेरी मां के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए आप सभी को तहे दिल से धन्यवाद करता हूं. पोस्ट में उन्होंने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था. इसमें उन्होंने अपना मां के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी शेयर की थी.

भगवान से की थी मां के लिए प्रार्थना
उन्होंने लिखा था कि मेरी मां की हालत काफी नाजुक है और वो खुद को काफी परेशान महसूस कर रहे हैं. शेखर सुमन ने भगवान से प्रार्थना की थी कि उनकी मां को बीमारी से लड़ने की शक्ति दें और जल्द ही उनकी सेहत में सुधार करें. इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस से उनकी मां के लिए प्रार्थना करने की अपील भी की थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shekhar Suman, Shekhar Suman Mother, Shekhar Suman Mother Dies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com