विज्ञापन

'संजय दत्त को सजा नहीं मिलनी चाहिए', सब 'स्क्रिप्टेड' था, शेखर सुमन ने मुन्ना भाई का किया बचाव

शेखर सुमन ने 'शेखर टूनाइट' (Shekhar Tonite) पर संजय दत्त की हालिया बयान को लेकर  उनके स्पष्टीकरण पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि एक्टर की टिप्पणियां हल्के-फुल्के और सकारात्मक अंदाज़ में की गई थीं.

'संजय दत्त को सजा नहीं मिलनी चाहिए', सब 'स्क्रिप्टेड' था, शेखर सुमन ने मुन्ना भाई का किया बचाव
शेखर सुमन ने मुन्ना भाई का किया बचाव
नई दिल्ली:

शेखर सुमन ने 'शेखर टूनाइट' (Shekhar Tonite) पर संजय दत्त की हालिया बयान को लेकर  उनके स्पष्टीकरण पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि एक्टर की टिप्पणियां हल्के-फुल्के और सकारात्मक अंदाज़ में की गई थीं. संजय ने पहले साफ किया था कि टॉक शो में उनकी बातचीत "स्क्रिप्टेड" थी और कहा कि उनका मकसद कभी भी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना या उनका अनादर करना नहीं था. NDTV से खास बातचीत में शेखर सुमन ने संजय का बचाव किया और कहा कि 'शेखर टूनाइट' एक व्यंग्यात्मक शो है जो "जन-हितैषी" और "पूरी तरह निष्पक्ष और लोकतांत्रिक" है.

यह भी पढ़ें-  आदित्य धर- यामी गौतम ने मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश को बनाया आशियाना, खूबसूरत घर की तस्वीरें मोह लेंगी मन 

संजय दत्त की टिप्पणियों के बारे में बात करते हुए शेखर ने कहा कि एक्टर के मन में भारत और यहां के लोगों के लिए बहुत सम्मान है. उन्होंने यह भी कहा कि संजय की उन टिप्पणियों के लिए आलोचना नहीं की जानी चाहिए, जिनका मकसद, उनके अनुसार, कभी भी किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था. संजय दत्त के मन में हमारे देश और देशवासियों के लिए बहुत सम्मान है और उन्होंने जो कहा वह पूरी तरह से सकारात्मक था. उन्हें उस बात के लिए सज़ा नहीं दी जानी चाहिए और बदनाम नहीं किया जाना चाहिए जो उन्होंने कभी कही ही नहीं या जिसका मतलब वह नहीं था. मैं उन्हें बरसों से जानता हूं. वह एक अच्छे इंसान हैं जो अपने देश से प्यार करते हैं और उसका बहुत सम्मान करते हैं."

संजय दत्त ने क्या कहा?
संजय दत्त गांधी जयंती के मौके पर 'शेखर टुनाइट' शो में शामिल हुए, जहां उन्होंने देश की मौजूदा स्थिति के बारे में बात की. बातचीत के दौरान, एक्टर ने कहा कि हालांकि भारतीय बड़े दिल वाले और मेहमाननवाज़ होते हैं, लेकिन उन्हें अब देश में "शांति" महसूस नहीं होती. उन्होंने कहा, "इस देश के लोग बहुत प्यारे हैं. यहां शांति होनी चाहिए. मुझे अब अपने देश में वैसी शांति महसूस नहीं होती. हम भारतीय बड़े दिल वाले और मेहमाननवाज़ लोग हैं. हमने बहुत कुछ दिया है और हमें हमेशा ऐसा ही बने रहना चाहिए. मैं शिवजी से प्रार्थना करता हूं कि वे दिन जल्द ही वापस आएं."

यह भी पढ़ें- जेल के दिनों को संजय दत्त ने किया याद, बोले- उन्हें लगा था मेरा हौसला टूट जाएगा 

एक्टर ने अपने मशहूर 'मुन्ना भाई' किरदार को एक पॉलिटिकल सटायर में भी पेश किया. उन्होंने खुद को पांच मिनट के लिए भारत का प्रधानमंत्री माना और अपने खास अंदाज़ में देश को एक काल्पनिक भाषण दिया. उन्होंने कहा, "अपुन गांधी जी को बहुत मानता है. गांधी जी के तीन बंदर सबको पता हैं - बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत कहो, लेकिन आज एक चौथा बंदर भी चाहिए. अगर कोई बुरा देखेगा तो उसे ठीक कौन करेगा?" इसके बाद उनकी इन बातों पर ऑनलाइन चर्चा शुरू हो गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Dutt, Sanjay Dutt Filmography, Sanjay Dutt Films, Sanjay Dutt News In Hindi, Shekhar Suman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com