विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2020

'मिस्टर इंडिया' के रिमेक पर आया फिल्म के डायरेक्टर का रिएक्शन, Tweet कर बोले- कोई और मोगैम्बो भी है?

फिल्म 'मिस्टर इंडिया (Mr India)' के रीमेक को लेकर डायरेक्टर शेखर कपूर (Shekhar Kapur) का रिएक्शन आया है, उन्होंने ट्वीट कर ये बात कही है.

'मिस्टर इंडिया' के रिमेक पर आया फिल्म के डायरेक्टर का रिएक्शन, Tweet कर बोले- कोई और मोगैम्बो भी है?
मिस्टर इंडिया (Mr India) के रीमेक पर शेखर कपूर (Shekhar Kapur) का आया रिएक्शन
  • मिस्टर इंडिया के रीमेक पर आया शेखर कपूर का रिएक्शन
  • डायरेक्टर ने ट्वीट कर कही ये बात
  • फिल्म के रीमके को लेकर कसा तंज
नई दिल्ली:

अनील कपूर (Anil Kapoor) की सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया (Mr India)' को बनाने वाले फिल्मकार शेखर कपूर ने अब रीमेक को लेकर रिएक्शन दिया है. बता दें, इससे पहले एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने 'मिस्टर इंडिया' की रीमेक को लेकर अपना रिएक्शन दिया था. बता दें,  निर्देशक अली अब्बास जफर ने  'मिस्टर इंडिया' के रीमेक की जानकारी ट्वीट करके दी थी.  डायरेक्टर अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) ने इस संबंध में ट्वीट किया था. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था: "मिस्टर इंडिया की ट्रिलॉजी बनाने के लिए काफी उत्साहित हूं. सभी से प्यार पाने वाले इस प्रतिष्ठित चरित्र को आगे बढ़ाना एक बड़ी जिम्मेदारी है. अभी इसके स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. अभी तक किसी एक्टर को साइन नहीं किया गया है. एक बार जब हम स्क्रिप्ट का पहला ड्राफ्ट तैयार कर लेंगे तो कास्टिंग भी शुरू हो जाएगी." 

Shubh Mangal Zyada Saavdhan Day 3: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने किया धांसू प्रदर्शन, 3 दिन में कमा डाले इतने करोड़

अब शेखर कपूर (Shekhar Kapur) ने फिल्म पर रिएक्शन देते हुए दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी (Amrish Puri) की एक तस्वीर साझा की है, जिन्होंने फिल्म में मशहूर विलेन मोगैम्बो के किरदार को निभाया था. मोगैम्बो अगर जिंदा होते, तो फिल्म की रीमेक बनने की बात पर उनकी किस तरह की प्रतिक्रिया होती, यह बताते हुए शेखर ने ट्वीट किया, "क्या कहा? मिस्टर इंडिया 2? इस दुनिया में कोई और मोगैम्बो भी है?"

Tanhaji Box Office Collection Day 45: अजय देवगन की 'तान्हाजी' ने 45वें दिन भी किया धांसू प्रदर्शन, किया इतना कलेक्शन

शेखर कपूर (Shekhar Kapur) का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. बता दें, साल 1987 में आई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में अनिल कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) मुख्य किरदारों में थे. इस फिल्म में अमरीश पुरी द्वारा निभाया गया मोगैम्बो का किरदार काफी फेमस हुआ था.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mr India, Mr India 2, Shekhar Kapur Reaction On Mr India Remake, Sonam Kapoor, Anil Kapoor, Mr India Remake, Amrish Puri, Sridevi, Mr India Director
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com