- शहनाज गिल का वीडियो हुआ वायरल
- एक्ट्रेस ग्लैमरस अंदाज में फोटोशूट करवाती आईं नजर
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने बिग बॉस के 13वें सीजन यानी बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) से खूब सुर्खियां बटोरीं थीं. बिग बॉस के बाद से शहनाज को काफी लोकप्रियता मिली. हाल ही में एक्ट्रेस का 'शोना शोना' गाना रिलीज हुआ था, जो फैन्स को काफी पसंद भी आया. इस गाने में शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की जोड़ी फैन्स को खूब पसंद आई थी. अब हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शहनाज गिल ग्लैमरस अंदाज में फोटोशूट करवाती नजर आ रही हैं.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill Video) के इस वीडियो को वूम्प्ला के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस कभी येलो आउटफिट में तो कभी ब्राउन आउटफिट में नजर आ रही हैं. शहनाज इन दोनों आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं. शहनाज के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की जोड़ी बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ खूब जमी थी. कई मौकों पर सलमान खान (Salman Khan) ने भी उनकी तारीफ की थी. शहनाज गिल का हाल ही में गाना 'कुर्ता पजामा' रिलीज हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस टोनी कक्कड़ के साथ नजर आई थीं. इस गाने को फैंस ने भी खूब पसंद किया था. बता दें कि शहनाज गिल ने अपने गानों और अपनी अदायगी से पंजाबी सिनेमा में तो खूब नाम कमाया ही, साथ ही उन्होंने बिग बॉस 13 के जरिए भी लोगों का खूब दिल जीता. बिग बॉस के घर में रहते हुए शहनाज गिल की लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं