विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2021

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के आखिरी गाने 'अधूरा' का पोस्टर रिलीज, श्रेया घोषाल बोलीं- अधूरा है पर पूरा रहेगा

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का आखिरी गाना जल्द रिलीज होने वाला है,

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के आखिरी गाने 'अधूरा' का पोस्टर रिलीज, श्रेया घोषाल बोलीं- अधूरा है पर पूरा रहेगा
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी सॉन्ग
नई दिल्ली:

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते थे. लोगों ने प्यार से इस जोड़ी को सिडनाज बुलाना शुरू कर दिया था. लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन से शहनाज सहित सारे फैन्स टूट गए. दोनों आना वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने वाले थे. इन्ही प्रोजेक्ट्स में से एक था 'अधूरा' (Adhura) सॉन्ग. हालांकि अब शहनाज और सिद्धार्थ का यह गाना जल्द ही रिलीज के लिए तैयार है. मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने इस बात की जानकारी दी है.

श्रेया घोषाल ने 'अधूरा' (Adhura) गाने का एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) नजर आ रहे हैं. इस गाने में फैन्स आखिरी बार शहनाज और सिद्धार्थ को देख पाएंगे. श्रेया घोषाल ने बताया है कि उनका यह गाना  21 अक्टूबर को रिलीज हो जाएगा. श्रेया ने जब से ये खबर फैन्स के बीच शेयर की है उस पर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं.

श्रेया घोषाल ने शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को पोस्टर को शेयर कर लिखा है:  वह एक स्टार थे और हमेशा ही रहेंगे... लाखों दिलों का प्यार हमेशा के लिए चमकता रहेगा. हमारे अधूरे गाने. अधूरा है पर फिर भी पूरा रहेगा. सिडनाज का ये आखिरी सॉन्ग हर फैन का ख्वाब है. हमेशा के लिए हमारे दिलों में जिंदा रहने वाला है. ये सॉन्ग 21 अक्टूबर को रिलीज होगा." बता दें कि पहले इस गाने का टाइटल 'हैबिट' था, लेकिन अब इसे बदलकर 'अधूरा' कर दिया गया है.

यह भी देखें: Rohit Bose Roy ने बताया क्या है उनकी सनक और किस बात का है पछतावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehnaaz Gill, Sidharth Shukla, Shehnaaz Gill And Sidharth Shukla, Shehnaaz Gill And Sidharth Shukla Last Song, Shreya Ghoshal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com