विज्ञापन

शंकर, एहसान, लॉय की कॉन्सर्ट में सुरों के साथ इमोशन भी, क्या है ये कनेक्शन? और शंकर महादेवन के लिए खास क्यों?

संगीत के शौकीनों के लिए मुंबई में 8 फरवरी की शाम बहुत ही खास होने वाली है. क्योंकि शाम सात बजे से शंकर, अहसान और लॉय का एक स्पेशल म्यूजिकल कॉन्सर्ट शुरू होने जा रहा है.

शंकर, एहसान, लॉय की कॉन्सर्ट में सुरों के साथ इमोशन भी, क्या है ये कनेक्शन? और शंकर महादेवन के लिए खास क्यों?
शंकर, अहसान और लॉय का म्यूजिक कॉन्सर्ट आज
Social Media
नई दिल्ली:

मुंबई में आज सुरों की महफिल सजने वाली है. आज यानी 8 फरवरी को शाम सात बजे से शुरू होने जा रहा है म्यूजिकल मास्टर्स शंकर, अहसान और लॉय का म्यूजिक कॉन्सर्ट Raag On. ये मुंबई में हो रही आज की सबसे बड़ी बॉलीवुड पार्टी होने वाली है. इस इवेंट की सारी डिटेल्स एनडीटीवी गुडटाइम्स के इंस्टा पेज पर दी गई है. इन डिटेल्स के मुताबिक ये कॉन्सर्ट आज शान 7 बजे शे शुरू होने वाली है. मुंबई के फोनिक्स मार्केटसिटी में डब्लिन स्क्वेयर में हो रहा ये कॉन्सर्ट फैन्स के लिए एक बेहद की खास इवेंट होने वाला है. इससे पहले दिल्ली में ए आर रहमान के लिए जिस तरह की भीड़ और क्रेज देखने को मिला था कुछ उसी तरह का माहौल आज इवेंट पर नजर आ रहा है.

कॉन्सर्ट के वेन्यू से एक खास बिहाइंड द सीन वीडियो आया है जिसमें आप बैक स्टेज हो रही तैयारी देख सकते हैं. इस कॉन्सर्ट की खास बात ये है कि इसमें शंकर के बेटे शिवम और सिद्धार्थ भी उनके साथ होंगे और वो भी परफॉर्म करने वाले हैं.

ये इवेंट शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा और इसके वीडियोज आप एनडीटीवी के पेज पर देख सकते हैं. ये शाम म्यूजिक फैन्स के लिए बहुत ही खास होने वाली है. इस वक्त वेन्यू के बाहर फैन्स का जमावड़ा और हर किसी को बस जल्द से जल्द एंट्री लेकर उस पल का इंतजार है जब सभी लेजेंड्स परफॉर्म करने के लिए मंच पर उतरेंगे. किसी कलाकार के लिए मौका और भी खास होता है जब उसके बच्चे भी साथ हों. जैसा कि हमने आपको बताया शंकर महादेवन के बेटे भी इस कॉन्सर्ट का हिस्सा है तो ये उनके लिए पर्सनली और फैन्स के लिए एक खास मौका होने वाला है. अपडेट्स के लिए एनडीटीवी इंस्टा पेज से जुड़े रहें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shankar Ehsaan Loy Concert, Shankar Ehsaan Loy Concert Mumbai, NDTV Goodtimes, Ndtv Hinid, Shankar Mahadevan Son, Shankar Mahadevan Songs, Shankar Ehsaan Loy Concert Tickets
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com