विज्ञापन

वही चेहरा, वही स्टाइल और वही एनर्जी, शम्मी कपूर के हमशक्ल को देख फैंस हुए हैरान बोले- यह पुनर्जन्म तो नहीं ?

Shammi Kapoor Doppelganger Video: शम्मी कपूर का ये हमशक्ल उनकी फिल्म चाइना टाउन के गाने बार-बार देखो पर लिपसिंक करता नजर आ रहा है. इस हमशक्ल ने ब्लैक और व्हाइट कलर का सूट पहना है और टाई भी लगाई है. उनका चेहरा, आंखें और बाल भी शम्मी कपूर से मिलता-जुलता है. एक बार को तो कोई भी धोखा खा जाए.

वही चेहरा, वही स्टाइल और वही एनर्जी, शम्मी कपूर के हमशक्ल को देख फैंस हुए हैरान बोले- यह पुनर्जन्म तो नहीं ?
Shammi Kapoor Doppelganger Video: शम्मी कपूर के इस हमशक्ल को देख नहीं होगा आंखों पर यकीन
नई दिल्ली:

Shammi Kapoor Doppelganger Video: बॉलीवुड के स्टार्स के हमशक्लों की सोशल मीडिया पर आपको भरमार मिल जाएगी. हमशक्लों के मामले में अजय देवगन सबसे आगे हैं. इसके बाद शाहरुख, सलमान, अमिताभ बच्चन, गोविंदा और आलिया जैसे एक्टर्स का नाम आता है. लेकिन आज हम आपको जिस एक्टर के हमशक्ल से मिलवाने जा रहे हैं, उनके हमशक्ल आपने कम ही देखे होंगे. दिग्गज एक्टर शम्मी कपूर का एक हमशक्ल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसका स्टाइल और चेहरा काफी कुछ शम्मी कपूर से मिलता है.

यह भी पढ़ें - मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी की 10 तस्वीरें, श्रीदेवी की वजह से देना चाहती थीं जान

शम्मी कपूर का हमशक्ल

शम्मी कपूर का ये हमशक्ल उनकी फिल्म चाइना टाउन के गाने बार-बार देखो पर लिपसिंक करता नजर आ रहा है. इस हमशक्ल ने ब्लैक और व्हाइट कलर का सूट पहना है और टाई भी लगाई है. उनका चेहरा, आंखें और बाल भी शम्मी कपूर से मिलता-जुलता है. एक बार को तो कोई भी धोखा खा जाए. उसे देख ऐसा लगता है जैसे शम्मी कपूर के यंग अवतार को देख रहे हों.

लोगों ने की तारीफ

शम्मी कपूर के इस हमशक्ल का नाम मनोज मल्होत्रा है. मनोज के इंस्टाग्राम पर लगभग 40 हजार फॉलोवर्स हैं और उन्होंने अपने बायो में खुद को एक्टर बताया है. मनोज के इस वीडियो पर लोगों ने जमकर लाइक्स बरसाए हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ की है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, लेजेंड वाइब्स. दूसरे ने लिखा, मुझे शम्मी जी की याद आ गई. तीसरे ने लिखा, वाह जी वाह क्या बात है, शम्मी जी ऑन फायर. एक अन्य लिखता है, हाय शम्मी मल्होत्रा.    

यह भी पढ़ें -   गोविंदा के हमशक्ल को देख फैंस हुए कंफ्यूज, बोले- वही चेहरा, वहीं आंखें, ये तो असली हीरो नंबर वन दिखता है      

शम्मी कपूर की यादगार फिल्म का गाना

बार-बार देखो सॉन्ग एक आइकोनिक सॉन्ग है. ये गाना शम्मी कपूर की फिल्म चाइना टाउन का है. गाने को मोहम्मद रफी ने गाया और इसका म्यूजिक रवि ने दिया और गाने के बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे. इस फिल्म में शम्मी कपूर के साथ शकीला, टुन टुन, मदन पुरी, जीवन कला और केशव राना जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी और इसके गाने आज भी सुने जाते हैं.                  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com