Mithun Chakraborty Wife 10 Photos: 1970-80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस योगिता बाली एक बेहद खूबसूरत और शालीन एक्ट्रेस रहीं. उनकी फिल्मों के साथ ही उनके रिश्तों की भी खूब चर्चाएं हुईं. उन्होंने पहली शादी बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर सिंगर से की तो दूसरी शादी एक दमदार एक्टर से. आज ये चार बच्चों की मां और इनका एक बेटा भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुका है. आइए योगिता बाली के करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी दिलचस्प बातें जानते हैं.

योगिता बाली ने पहली शादी मशहूर सिंगर किशोर कुमार से की. ये किशोर कुमार की तीसरी शादी थी. योगिता बाली और किशोर कुमार का रिश्ता बहुत जल्दी टूट गया. साल 1976 में, योगिता ने किशोर से शादी की जो उनसे उम्र में 20 साल बड़े थे. लेकिन किशोर कुमार ने इस शादी के बारे में कहा था कि योगिता के लिए यह शादी महज एक मजाक थी.
यह भी पढ़ें - नूतन का दामाद है बॉलीवुड का यह सुपरस्टार, पत्नी भी रह चुकी है 90s की टॉप एक्ट्रेस

एक्टर ने कहा, "वो सिर्फ अपनी मां के बारे में बात करती थी. मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वो मेरे साथ रहती है, वो हर समय बस अपनी मां की बातें करती रहती थी. अच्छा ही हुआ कि हम अलग हो गए." आपको बता दें कि यह शादी सिर्फ दो साल चली और 1978 में दोनों का तलाक हो गया.

13 अगस्त 1952 को जन्मी योगिता बाली ने 1970 में बॉलीवुड में कदम रखा और 'परवाना', 'जोश' और 'बेताब' जैसी फिल्मों में काम किया.

योगिता, मशहूर एक्ट्रेस गीता बाली की भतीजी हैं, जिन्होंने मशहूर एक्टर शम्मी कपूर से शादी की थी.

किशोर कुमार से तलाक के कुछ ही समय बाद, मिथुन चक्रवर्ती योगिता बाली की जिंदगी में आए.

मिथुन और योगिता ने 1979 में शादी कर ली, यानी किशोर कुमार से तलाक के ठीक एक साल बाद. योगिता और मिथुन के चार बच्चे हैं.

कहा जाता है कि योगिता से शादी करने के बाद, मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं. इस धोखे से परेशान होकर योगिता ने आत्महत्या करने की कोशिश भी की. हालांकि, मिथुन योगिता को छोड़कर श्रीदेवी से शादी नहीं करना चाहते थे, जिसके बाद श्रीदेवी ने खुद ही मिथुन से अपना रिश्ता खत्म कर लिया और बोनी कपूर के साथ बस गईं, जो उनसे 8 साल बड़े थे.
यह भी पढ़ें - सनी देओल की पत्नी की 10 तस्वीरें, बॉलीवुड हसीनाओं को छोड़ लिंडा महल से की शादी, लंदन के शाही परिवार से हैं कनेक्शन

दूसरी ओर, योगिता ने भी फिल्में छोड़ दीं और अपने पारिवारिक जीवन पर ध्यान देना शुरू कर दिया.

मिथुन और योगिता के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन दोनों आज भी साथ है. दोनों के चार बच्चे हैं – महाअक्षय चक्रवर्ती, नमाशी चक्रवर्ती, दिशानी चक्रवर्ती और उष्मे चक्रवर्ती.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं