विज्ञापन

Govinda Lookalike: गोविंदा के हमशक्ल को देख फैंस हुए कंफ्यूज, बोले- वही चेहरा, वहीं आंखें, ये तो असली हीरो नंबर वन दिखता है

Govinda Doppelganger: अब ‘नंबर 1’ स्टार गोविंदा के एक हमशक्ल का वीडियो सामने आया है, जिसे देख सच में लोग कंफ्यूज हैं. लुक्स और एक्सप्रेशन्स के मामले में ये शख्स सच में गोविंदा का कॉपी है.

Govinda Lookalike: गोविंदा के हमशक्ल को देख फैंस हुए कंफ्यूज, बोले- वही चेहरा, वहीं आंखें, ये तो असली हीरो नंबर वन  दिखता है
Govinda Lookalike: गोविंदा की हूबहू कॉपी है उनका ये हमशक्ल
नई दिल्ली:

Govinda Doppelganger: बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्लों की इन दिनों सोशल मीडिया पर भीड़ सी नजर आ रही है. अजय देवगन से लेकर अमिताभ बच्चन और सलमान से लेकर शाहरुख खान तक, एक-एस स्टार्स के दर्जन भर हमशक्ल आपको इंटरनेट पर मिल जाएंगे. वहीं अब ‘नंबर 1' स्टार गोविंदा के एक हमशक्ल का वीडियो सामने आया है, जिसे देख सच में लोग कंफ्यूज हैं. लुक्स और एक्सप्रेशन्स के मामले में ये शख्स सच में गोविंदा का कॉपी है.

वीडियो में दिखा गोविंदा का हमशक्ल

गोविंदा का ये हमशक्ल इस वीडियो में उनकी फिल्म हीरो नंबर 1 के आइकोनिक डायलॉग पर लिप सिंक कर रहा है. इस फिल्म में गोविंदा के साथ करिश्मा कपूर नजर आई थीं. गोविंदा का किरदार फिल्म में करिश्मा कपूर को पाने के लिए उनके घर का नौकर बन जाता है. इस दौरान का ही एक डायलॉग गोविंदा का ये हमशक्ल बोल रहा है, जो काफी फेमस हुआ था. वह वीडियो में ठीक उसी तरह के लुक में नजर आता है, जैसे गोविंदा ने फिल्म के लिए लिया था. वीडियो देख गोविंदा के फैन भी कंफ्यूज हो गए हैं.

यह भी पढ़ें- मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी की 10 तस्वीरें, किसी की बनीं दूसरी तो किसी की तीसरी पत्नी, श्रीदेवी की वजह से देना चाहती थीं जान

कौन है गोविंदा का ये हमशक्ल

गोविंदा के इस हमशक्ल का नाम दीपक उत्वल है. दीपक के इंस्टाग्राम पर 4 लाख 28 हजार फॉलोवर्स हैं. उनके इंस्टा पेज पर आपको बस इसी तरह के वीडियोज की भरमार मिलेगी, जिसमें वह गोविंदा को कॉपी करते दिख रहे हैं. गोविंदा का हमशक्ल होना ही उनकी पहचान बन गया है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, आप सच में गोविंदा लगते हैं. दूसरे ने लिखा, सेम टू सेम गोविंदा. वहीं तीसरे ने मजे लेते हुए लिखा, कम आंच पर पका हुआ गोविंदा. एक अन्य ने लिखा, लंबा गोविंदा.

यह भी पढ़ें-  नूतन का दामाद है बॉलीवुड का यह सुपरस्टार, पत्नी भी रह चुकी है 90s की टॉप एक्ट्रेस

ब्लॉकबस्टर रही हीरो नंबर वन

फिल्म ‘हीरो नंबर 1' साल 1997 में रिलीज हुई थी और ब्लॉकबस्टर रही थी. फिल्म में करिश्मा और गोविंदा के अलावा कादर खान, परेश रावल, सतीश साह, हिमानी शिवपुरी और केतन देसाई जैसे एक्टर्स भी थे. फिल्म के गाने दर्शकों को बेहद पसंद आए थे.  

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govinda, Govinda Lookalike, Govinda Doppelganger Photo Video, Govinda Doppelganger Photo Viral, Govinda Doppelganger Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com