विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2026

शर्मिला टैगोर पहनना चाहती थीं स्विमवियर, शम्मी कपूर ने बना लिया था ये प्लान, 58 साल बाद हुआ खुलासा

शर्मिला टैगोर और शम्मी कपूर को आज भी इवनिंग इन पेरिस के लिए लोग याद करते हैं. इस फिल्म का एक गाना सबसे ज्यादा फेमस हुआ था

शर्मिला टैगोर पहनना चाहती थीं स्विमवियर, शम्मी कपूर ने बना लिया था ये प्लान, 58 साल बाद हुआ खुलासा
ईवनिंग इन पेरिस से जुड़ा दिलचस्प खुलासा
नई दिल्ली:

शम्मी कपूर और शर्मिला टैगोर ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है. दोनों की जोड़ी को लोगों में बहुत पसंद किया था. शम्मी कपूर और शर्मिला टैगोर की फिल्म इवनिंग इन पेरिस बहुत पसंद की गई थी. खासकर इस फिल्म का गाना आसमान से आया फरिश्ता. इस फिल्म को शक्ति सामंत ने बनाया था. शक्ति की फिल्मों के बारे में आज भी लोग बात करते हैं मगर सबसे ज्यादा बात इवनिंग इन पेरिस के बारे में ही होती है. उनके बेटे असीम ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फिल्म के बारे में बात की. साथ ही बताया कि हेलिकॉप्टर से एंट्री का आइडिया असल में शम्मी कपूर का ही था. आइए आपको इस फिल्म के बारे में और बताते हैं.

शम्मी कपूर ने दिया आइडिया

रेडियो नशा को दिए इंटरव्यू में असीम ने कहा-हेलीकॉप्टर से आने का सुझाव शम्मी अंकल का था. उन्होंने मेरे पिता से कहा- अगर मैं हेलीकॉप्टर से झूलते हुए आऊं तो कैसा लगेगा? मेरे पिता ने जवाब दिया- बहुत शानदार लगेगा. बाद में शम्मी अंकल ने मुझसे कहा- मैंने असल में शक्ति से कहा था कि मैं हेलीकॉप्टर से आ सकता हूं, लेकिन फिर मैंने सोचा मैंने यह कहा ही क्यों? मुझे ऊंचाई से डर लगता है, मुझे चक्कर आते हैं. लेकिन फिर मैंने सोचा कि शक्ति को बेरूत में हेलीकॉप्टर कहां मिलेगा? तो वो सो गए. अगले दिन मेरे पिता ने उन्हें जगाया और बताया कि एक हेलीकॉप्टर का इंतजाम हो गया है.

ये भी पढ़ें- शम्मी कपूर जैसा था हुबहू चेहरा, पिता की फिल्म से बना सुपरस्टार, शराब की लत ने पहुंचाया मौत के करीब

असीम ने आगे कहा- ये सुनकर शम्मी कपूर शुरू में बहुत डर गए थे. शम्मी अंकल ने मुझे बताया यह सुनकर मैं घबरा गया. लेकिन मैं शम्मी कपूर हूं, मैं डरने वालों में से नहीं हूं, तो, वो होटल के बार में गए, वो बंद था. वो मैनेजर के पास गए और कहा- बार खोलो. मैनेजर हैरान होकर पूछा- सुबह 10 बजे? उन्होंने कहा- हां. बार खोला गया और उन्होंने ब्रांडी के दो पेग पिए. फिर उन्होंने कहा- हेलीकॉप्टर कहां है? चलो, शक्ति.

स्विमवियर पहनना चाहती थीं शर्मिला टैगोर

इसके अलावा ये गाना शर्मिला टैगोर के स्विमवियर के लिए भी याद किया जाता है. जब पूछा गया कि क्या एक्ट्रेस को इसे पहनने के लिए मनाना मुश्किल था तो आशीष ने बताया कि वो असल में बिकिनी पहनना चाहती थीं. मेरे पापा ने वन-पीस पहनने का सुझाव दिया था लेकिन वो बिल्कुल कूल थीं. वो एक मॉडर्न लड़की थीं और जानती थीं कि उनका फिगर बहुत अच्छा है.

ये भी पढ़ें- शम्मी कपूर का भांजा है ये जाना माना एक्टर, बताया मामा को खानें में क्या था पसंद, कहा- उनकी प्लेट सबसे अलग...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shammi Kapoor, Evening In Paris
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com