विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2017

Video: शाहरुख बोले, मुझे और फरहान को तो लोग 'मर्द' समझते ही नहीं...

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान तीखे व्यंग्य करने में माहिर हैं. उन्हें हर बात का बहुत सधा जवाब देना आता है.

Video: शाहरुख बोले, मुझे और फरहान को तो लोग 'मर्द' समझते ही नहीं...
शाहरुख खान
  • बौने बने हैं अपनी अगली फिल्म में
  • आनंद एल राय हैं डायरेक्टर
  • कैटरीना कैफ हैं हीरोइन
नई दिल्ली: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान तीखे व्यंग्य करने में माहिर हैं. उन्हें हर बात का बहुत सधा जवाब देना आता है. बात जब महिलाओं की आती है तो हमेशा ही शाहरुख खान की बातों और जेस्चर में उनके सम्मान को बखूबी देखा जा सकता है. शाहरुख खान अपने दोस्त फरहान अख्तर के एनजीओ ‘मर्द’ के एक कार्यक्रम में गए थे जो महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा था. शाहरुख खान ने एकदम अनूठे अंदाज में महिलाओं के सम्मान करने की बात को रखा. 
 
Viral Video: आराध्या बच्चन की पार्टी में शाहरुख खान बन गए बच्चे, अबराम के साथ यूं झूलने लगे झूला

उन्होंने वहां मौजूद जनता से रू-ब-रू होते हुए फरहान अख्तर के मर्द इनिशिएटिव की बात की. शाहरुख खान ने कहा, “ऐसा कहा जाता है कि मूंछें जो हैं मर्दानगी का प्रतीक होती है. मुझे और फरहान को लोग ‘मर्द’ मानते ही नहीं क्योंकि मैं और फरहान बहुत जेंटल हैं, शांत रहते हैं और शर्मीले भी हैं. सबसे बड़ी बात यह कि हम औरतों को अपने बराबर समझते हैं. यही नहीं, हम उन्हें अपने से सुपीरियर मानते हैं और उनसे डरते भी हैं. और मेरे अनुसार अगर आपको अपनी गर्लफ्रेंड, बीवी, मां या बेटी तक से डर लगता है तो इसमें कोई गलत बात नहीं है.” 

Video: शाहरुख खान ने खोले दिल के राज



यह भी पढ़ें : शाहरुख खान के 'पापा' हैं अमिताभ बच्चन! जानें किसने किया खुलासा?

शाहरुख खान इन दिनों आनंद एल. राय की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. हालांकि उनकी पिछली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेरंग रही हैं. लेकिन वे दोबारा से वापसी की जुगत में लगे हैं. वैसे भी शाहरुख खान को अपनी को-स्टार के साथ बहुत ही सम्मान के साथ पेश आने के लिए जाना जाता है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahrukh Khan, Farhan Akhtar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com