विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2022

शाहिद कपूर ने खोला मीरा कपूर के पहले प्यार का राज, बीवी ने ऐसे किया रिएक्ट

एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करने वाले कपल्स में शाहिद और मीरा कपूर का नाम टॉप पा आता है. पर क्या आप जानते हैं कि शाहिद, मीरा का पहला प्यार नहीं है. ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद शाहिद कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टा के जरिये इस बात का खुलासा किया है.

शाहिद कपूर ने खोला मीरा कपूर के पहले प्यार का राज, बीवी ने ऐसे किया रिएक्ट
शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा का खोला राज
नई दिल्ली:

शाहिद कपूर और उनकी वाइफ मीरा कपूर इन दिनों पंजाब में विंटर्स एंजॉय कर रहे हैं. शाहिद और मीरा बॉलीवुड के मोस्ट क्यूटेस्ट कपल्स में से एक हैं. उनकी क्यूट केमेस्ट्री को देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर मीरा के साथ का एक बेहद खूबसूरत वीडियो अपलोड किया है. इस वीडियो में सर्दी की सुबह की एक प्यारी सी झलक के बीच दोनों का लव बॉन्ड साफ नजर आ रहा है. इस वीडियो में शहीद ने एक सीक्रेट भी रिवील किया है.

एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करने वाले कपल्स में शाहिद और मीरा कपूर का नाम टॉप पा आता है. पर क्या आप जानते हैं कि शाहिद, मीरा का पहला प्यार नहीं है. ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद शाहिद कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल के जरिये इस बात का खुलासा किया है. शाहिद और मीरा को पसंद करने वाले फैंस को ये खबर झटका दे सकती है. तो परेशान होने वाली कोई बात नहीं है, क्योंकि उनके बीच कोई तीसरा नहीं है बल्कि मीरा का मोबाइल फोन है. दरअसल शाहिद ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ सर्दियों की सुबह का एक वीडियो पोस्ट किया है. इस छोटे से वीडियो क्लिप में, इस क्यूट कपल को एक पार्क में विंटर वेयर पहने हुए देखा जा सकता है. वीडियो का सबसे अट्रेक्टिव हिस्सा वो है जहां कुछ दूरी पर बैठी अपनी वाइफ मीरा को शाहिद फ्लाइंग किस करते हुए नज़र आ रहे हैं. वहीं मीरा को अपने फोन पर सर्फिंग करते देखा जा सकता है.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए शाहिद ने कैप्शन में लिखा, 'उसका पहला प्यार वो है जिसे वो घूर रही है. लेकिन मैं उसका दूसरा प्यार हो के भी खुश हूँ. क्या करें, प्यार ही ऐसा ही होता है'. शाहिद के कैप्शन पर अपना क्यूट रिएक्शन देते हुए मीरा ने लिखा, ' ना, तुम मेरा पहला प्यार हो'. शाहिद और मीरा का यह ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो के बैकग्राउंड में जर्सी मूवी का 'बिन तेरे क्या यारा मेरा, साहिबा तो मैं मिर्जा तेरा' गाना बज रहा है जो इस वीडियो को और भी रोमांटिक और क्यूट बना रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahid Kapoor, Mira Kapoor, Shahid Kapoor Wife, Shahid Kapoor Father, Shahid Kapoor Children, Mira Rajput Instagram, Shahid Kapoor Mother, Mira Rajput Wikipedia, Shahid Kapoor Age, Mira Rajput Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com