विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2026

शाहिद कपूर की ओ रोमियो से होगा रणबीर कपूर की मूवी एनिमल का मुकाबला, बॉक्स ऑफिस पर होगी बड़ी जंग

फरवरी में बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प टक्कर देखने को मिलेगी, जहां रणबीर कपूर और शाहिद कपूर एक ही दिन एंट्री लेने जा रहे हैं. फर्क बस इतना है कि मुकाबला दो अलग-अलग बॉक्स ऑफिस पर होगा.

शाहिद कपूर की ओ रोमियो से होगा रणबीर कपूर की मूवी एनिमल का मुकाबला, बॉक्स ऑफिस पर होगी बड़ी जंग
शाहिद कपूर की ओ रोमियो से होगा रणबीर कपूर की मूवी का मुकाबला

फरवरी के महीने में बॉक्स ऑफिस पर एक दिलचस्प जंग देखने को मिलने वाली है. जहां यौद्धा दो होंगे एक रणबीर कपूर और दूसरे शाहिद कपूर. लेकिन जंग का मैदान इकलौता देसी बॉक्स ऑफिस नहीं होगा. बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन की ये होड़ दो अलग अलग बॉक्स ऑफिस पर होगी. पर, चूंकि दोनों योद्धा एक साथ एंट्री लेने वाले हैं तो दोनों मुकाबला तो होगा ही. अब आप सोच रहे होंगे कि रणबीर कपूर की तो कोई मूवी अभी रिलीज नहीं हो रही फिर वो शाहिद कपूर को कैसे टक्कर देंगे. तो, आपको बता दें कि रणबीर कपूर की एनिमल रिलीज होने वाली है. वो भी उसी दिन जब शाहिद कपूर की ओ रोमियो रिलीज हो रही है. एक बार फिर हैरान रह गए हों तो आगे भी पढ़ना जारी रखिए.  \

ये भी पढ़ें: गोविंदा के साथ क्यों हुई ये नाइंसाफी? चार साल पहले अक्षय कुमार भी झेल चुके हैं ये दर्द

दो फिल्मों की टक्कर

13 फरवरी को शाहिद कपूर की ओ रोमियो रिलीज हो रही है. और, इसी दिन रिलीज होगी रणबीर कपूर की एनिमल. जो पहले भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है. हालांकि इस बार एनिमल रिलीज होने वाली है जापान में. टी सीरीज ने खुद अपने ऑफिशियल हैंडल से इस बात की जानकारी साझा की है. यानी जब जापान में एनिमल रिलीज होगी तब इंडिया में ओ रोमियो रिलीज होगी. बॉक्स ऑफिस अलग अलग होंगे. लेकिन कलेक्शन की जंग तो एक ही होगी. ये मुकाबला तो होगा ही दो साल पुरानी फिल्म विदेश में कितना कमा रही है. और, नई फिल्म डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर रही है.

रणबीर कपूर की फिल्म का बिजनेस

साल 2023 में रिलीज हुई एनिमल रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ चुकी थी. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 63.80 करोड़ की कमाई की, जबकि पहले वीकेंड तक आंकड़ा 201.76 करोड़ पहुंच गया. भारत में इसका लाइफटाइम कलेक्शन करीब 556.36 करोड़ रुपये रहा., वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 918 करोड़ रुपये तक पहुंचा. हालांकि फिल्म को इसके वॉयलेंस के लिए भी खूब क्रिटिसाइज किया गया था. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या एनिमल को जापान में भी उतना ही प्यार मिलता है जितना यहां मिला. और, शाहिद कपूर की ओ रोमिया क्या रंग जमा पाती है. इस फिल्म के गाने पहले ही सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
O Romeo, Animal, Shahid Kapoor, Ranbir Kapoor, Animal Japan Release
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com