विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2026

शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने मुंबई के पाली हिल में खरीदा करोड़ों का लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत इतनी कि Noida NCR में 25-30 फ्लैट आ जाए

शाहिद कपूर के भाई और होमबाउंड एक्टर ईशान खट्टर ने एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है.  CRE मैट्रिक्स को मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक एक्टर ने मुंबई के पॉश पाली हिल में 29.37 करोड़ रुपये में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है.

शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने मुंबई के पाली हिल में खरीदा करोड़ों का लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत इतनी कि Noida NCR में 25-30 फ्लैट आ जाए
ईशान खट्टर ने मुंबई के पाली हिल में खरीदा करोड़ों का लग्जरी अपार्टमेंट
नई दिल्ली:

शाहिद कपूर के भाई और होमबाउंड एक्टर ईशान खट्टर ने एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है.  CRE मैट्रिक्स को मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक एक्टर ने मुंबई के पॉश पाली हिल में 29.37 करोड़ रुपये में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है. उन्होंने बांद्रा के पाली हिल में नवरोज प्रेमिसेस को-ऑपरेटिव सोसाइटी के तहत नवरोज अपार्टमेंट्स में यह फ्लैट खरीदा है. अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,989.05 sq ft है. डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक प्रॉपर्टी कपिल एम. महतानी ने बेची थी और ट्रांज़ैक्शन 5 फरवरी, 2026 को रजिस्टर्ड हुआ था. ईशान खट्टर ने इस ट्रांजैक्शन पर 1.76 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी दी. डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इसमें चार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : रेखा की बहन हैं जानी-मानी डॉक्टर, कर चुकी हैं ये बड़ा काम, मिले हैं कई अवार्ड, खूबसूरती में हेमा- जया को देती हैं टक्कर

ईशान शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं. उनकी मां नीलिमा अजीम की शादी पहले जाने-माने एक्टर पंकज कपूर से हुई थी. ईशान खट्टर ने शाहिद कपूर की 2005 की फैमिली कॉमेडी-ड्रामा वाह! लाइफ हो तो ऐसी! में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर एक्टिंग डेब्यू किया था. उन्होंने शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की 2016 की फिल्म उड़ता पंजाब में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया. ईशान को डायरेक्टर माजिद मजीदी की फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स में अपना पहला लीड रोल किया, जिसमें उन्होंने 2017 की थ्रिलर में एक यंग ड्रग डीलर आमिर का रोल किया.

यह भी पढ़ें :  वही चेहरा, वही आंखें और वही अंदाज, हीमैन के हमशक्ल को देख फैंस हुए हैरान, बोले- धर्मेंद्र के स्टारडम को आगे ले जाएगा

 2018 में ईशान ने शशांक खेतान की फिल्म धड़क में जान्हवी कपूर के साथ काम किया. यह फिल्म पॉपुलर मराठी रोमांस ड्रामा सैराट की रीमेक थी, यह कमर्शियल सिनेमा में उनकी शुरुआत थी. ईशान खट्टर को आखिरी बार नीरज घायवान की फिल्म होमबाउंड में देखा गया था. फिल्म का प्रीमियर 2025 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में अन सर्टेन रिगार्ड कैटेगरी में हुआ और इसे नौ मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला. यह ऑस्कर 2026 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री भी थी, लेकिन शॉर्टलिस्ट में नहीं आ पाई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ishaan Khattar, Ishaan Khattar News, Ishaan Khattar Movies, Ishaan Khattar Flat In Mumbai, Ishaan Khattar Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com