विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2024

फिल्म दीवाना के लिए शाहरुख खान नहीं थे मेकर्स की पहली पसंद, इस डैशिंग स्टार को ऑफर हुई थी फिल्म

31 साल पहले रिलीज हुई फिल्म दीवाना के लिए शाहरुख खान पहली पसंद नहीं थे. उनसे पहले एक दूसरे एक्टर को यह फिल्म ऑफर हुई थी, जिन्होंने डेट्स न होने की वजह से इसे करने से मना कर दिया था.

फिल्म दीवाना के लिए शाहरुख खान नहीं थे मेकर्स की पहली पसंद, इस डैशिंग स्टार को ऑफर हुई थी फिल्म
ये एक्टर थे फिल्म दीवाना के लिए पहली पसंद
नई दिल्ली:

कहते हैं कि किस्मत पलटने के लिए बस एक लकी मोमेंट की जरूरत होती है. एक पल जो फर्श से अर्श तक पहुंचा दें. बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के लिए फिल्म दीवाना ऑफर होना एक ऐसा ही पल था. वो पल जब किसी दूसरे एक्टर ने इस फिल्म में एक्टिंग करने से इनकार कर दिया और फिल्म सीधे शाहरुख खान की झोली मे आकर गिरी और उनकी किस्मत पलट गई. 31 साल पहले रिलीज हुई फिल्म दीवाना के लिए शाहरुख नहीं बल्कि अविनाश वाधवन पहली पसंद थे. इस बात का खुलासा खुद अविनाश ने किया था.

शाहरुख नहीं थे पहली पसंद

कुछ समय पहले आरजे सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू में अविनाश वाधवन ने बताया था फिल्म दीवाना में उन्हें शाहरुख खान वाला रोल ऑफर हुआ था. लेकिन डेट्स न होने की वजह से उन्हें फिल्ममेकर राज कंवर को इनकार करना पड़ा. अविनाश ने बताया कि उस समय उनकी कई फिल्में पेंडिंग थी. ऐसे में वह मेकर्स को 12 महीने बाद का समय दे रहे थे, लेकिन राज कंवर को फिल्म जल्दी लानी थी.

अविनाश ने ठुकरा दिया फिल्म का ऑफर

राज कंवर ने उन्हें बताया था कि वह एक फिल्म डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसमें 2 हीरो हैं. फिल्म के लिए ऋषि कपूर पहले से साइन किए जा चुके थे और हीरोइन के तौर पर दिव्या भारती फाइनल थीं. दूसरे हीरो के लिए मेकर्स ने उन्हे अप्रोच किया लेकिन डेट्स न होने की वजह से उन्होंने इनकार कर दिया. फिल्म जल्दी शुरू करनी थी इसलिए मेकर्स ने शाहरुख खान का रुख किया और आखिरकार ये फिल्म एक आइकोनिक फिल्म बनी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Divya Bharti, Shah Rukh Khan Facts, Deewana Movie, Avinash Wadhawan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com