विज्ञापन

‘विश्वात्मा’ की मुहूर्त पार्टी का 34 साल पुराना वीडियो वायरल, धर्मेंद्र, सनी, दिव्या और सोनम ने यूं दिया था कैमरे के लिए पोज

विश्वात्मा मुहूर्त शॉट का क्लैप धर्मेंद्र ने दिया, जबकि कैमरे का स्विच ऑन यश चोपड़ा ने किया. संगीतकार कल्याण जी ने नारियल तोड़कर शूटिंग की शुरुआत की.

‘विश्वात्मा’ की मुहूर्त पार्टी का 34 साल पुराना वीडियो वायरल, धर्मेंद्र, सनी, दिव्या और सोनम ने यूं दिया था कैमरे के लिए पोज
‘विश्वात्मा’ की मुहूर्त पार्टी का पुराना वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

साल 1992 में आई सनी देओल और दिव्या भारती की फिल्म 'विश्वात्मा' जबरदस्त हिट रही थी. इस फिल्म में चंकी पांडे, अमरीश पुरी, रजा मुराद और नसीरुद्दीन शाह जैसे दिग्गज एक्टरों में भी काम किया था. इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी सराहा था. यह फिल्म साल 1992 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में से एक थी. इस फिल्म के बाद दिव्या भारती स्टार बन गई और चंकी पांडे के करियर को एक नई उड़ान मिली. इस फिल्म की मुहूर्त पार्टी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. वीडियो में सभी स्टार्स का अंदाज देखते ही बन रहा है.

दिव्या भारती ने लूट ली थी महफिल

फिल्म की मुहूर्त सेरेमनी में सनी देओल ऑल ब्लैक लुक में नजर आए. उन्होंने ब्लैक जैकेट के साथ ब्लैक जीन्स और बूट्स में नजर आए. वहीं, इस दौरान दिव्या भारती देसी लुक में नजर आ रही थीं. उन्होंने मुहूर्त सेरेमनी में क्रीम और ऑरेंज कलर का आउटफिट पहना हुआ था. इस ड्रेस में दिव्या भारती बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं. इसके अलावा मुहूर्त सेरेमनी में फिल्म के सभी किरदार भी शामिल हुए.
 

धर्मेंद्र ने दिया था मुहूर्त शॉट का क्लैप

मुहूर्त शॉट का क्लैप धर्मेंद्र ने दिया, जबकि कैमरे का स्विच ऑन यश चोपड़ा ने किया. संगीतकार कल्याण जी ने नारियल तोड़कर शूटिंग की शुरुआत की.  त्रिदेव फिल्म के डायरेक्टर राजीव राय ने ही इसका डायरेक्शन किया था. इस फिल्म का गाना 'सात समंदर'  उस दौर का सबसे हिट गाने में शामिल हुआ और आज भी यह काफी ज्यादा फेमस है.



 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vishwatma Movie, Divya Bharti, Vishwatma 1992, Vishwatma Actress Sonam Khan, Vishwatma Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com