पूरे देश में इस वक्त IPL का खुमार है. इस शॉर्ट फॉर्म टूर्नामेंट का ग्लैमर अलग ही है. ग्लैमर इसलिए क्योंकि यहां क्रिकेटर्स के साथ साथ नाम जुड़ जाता है बॉलीवुड सेलेब्स का. बॉलीवुड और क्रिकेट इन दोनों का ही क्रेज टॉप पर रहता है और जब दोनों साथ आ जाएं तो भी क्या कहने. IPL का भी कुछ ऐसा ही सीन है. आपने स्टार्स और स्टार किड्स को कई बार मैच देखते देखा होगा. ये क्रिकेटर्स के प्यार के लिए आते हैं क्रिकेटर्स अपने फेवरेट एक्टर्स को देखने का इंतजार करते हैं इस बीच फैन्स के लिए डबल ट्रीट हो जाती है. आज हम आपको इसी डबल ट्रीट की वजह बताने वाले हैं. दरअसल कई स्टार्स आईपीएल की टीमों के मालिक भी हैं.
चलिए आपको बताते हैं कि कौनसी टीम किस स्टार के पास है
कैटरीना कैफ: अरे कैटरीना कैफ का नाम देखते ही हैरान मत होइए. कैटरीना किसी टीम की मालिक नहीं बल्कि CSK यानी कि चेन्नई सुपर किंग्स की एंबेसडर हैं. ये भी बता देते हैं कैटरीना इससे कैसे जुड़ीं. दरअसल पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीत चुकी (2010, 2010, 2018, 2021, 2023) CSK की Etihad Airways के साथ एक डील हुई और कैटरीना कैफ इस ब्रैंड की भी एंबेसडर हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शाहरुख खान: शाहरुख खान कोलकाता नाइट राइडर्स यानी कि KKR के को-ओनर हैं. उन्होंने और उनके बच्चों को कई बार स्टेडियम में मैच देखते हुए देखा गया है. बात करें जीत की तो शाहरुख की टीम KKR दो बार IPL जीत चुकी है. एक बार 2012 और एक बार 2014 में.
जूही चावला: जूही चावला भी शाहरुख खान के साथ KKR की को-ओनर हैं. बाकी ये तो हमने बता ही दिया कि इनकी टीम ने दो बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है.
प्रीति जिंटा: बॉलीवुड की क्यूट डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा पंजाब किंग्स की को-ओनर हैं. प्रीति की टीम ने अभी तक एक बार भी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीती है.
शिल्पा शेट्टी: शिल्पा शेट्टी साल 2009 से लेकर 2015 तक राजस्थान रॉयल्स की को-ओनर रहीं. शिल्पा की टीम ने अभी तक केवल एक आईपीएल जीता वो भी साल 2008 में जब आईपीएल की शुरुआत हुई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं