विज्ञापन

18 जुलाई 1997 को रिलीज हुई थी वो फिल्म, जिसकी वजह से शाहरुख खान को मिला मन्नत, 29 साल में 18 करोड़ से 300 करोड़ हुई कीमत

शाहरुख खान का आलीशान घर 'मन्नत' जिसे 18 करोड़ रुपये में खरीदा गया था और जिसकी कीमत अब 300 करोड़ रुपये है. शाहरुख का ये सपनों का घर कभी उन्हें सपने जैसा ही लगता था, लेकिन वो सपना महज चार साल में पूरा हो गया.

18 जुलाई 1997 को रिलीज हुई थी वो फिल्म, जिसकी वजह से शाहरुख खान को मिला मन्नत, 29 साल में 18 करोड़ से 300 करोड़ हुई कीमत
इस गाने की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने देखा था मन्नत खरीदने का सपना

शाहरुख खान का आलीशान घर 'मन्नत' जिसे 18 करोड़ रुपये में खरीदा गया था और जिसकी कीमत अब 300 करोड़ रुपये है. शाहरुख का ये सपनों का घर कभी उन्हें सपने जैसा ही लगता था, लेकिन वो सपना महज चार साल में पूरा हो गया. मन्नत का कनेक्शन शाहरुख की 1997 की फिल्म से है, जिस दौरान उन्होंने कहा था कि वो एक दिन इस बंगले को खरीदेंगे. फिल्म के गाने की शूटिंग हो रही थी और शाहरुख ने एक सपना देखा था. महज चार साल में ही उनका ये सपना पूरा हुआ और 2001 में उन्होंने मन्नत अपने नाम कर लिया.

कौन सा है वो गाना?

हम बात कर रहे हैं 1997 में आई फिल्म यस बॉस की. 'यस बॉस' फिल्म के गाने 'चांद तारे तोड़ लाऊं' की शूटिंग के दौरान उनकी नजर बांद्रा में मौजूद उस बंगले पर पड़ी, जिसे तब 'विला वियना' के नाम से जाना जाता था. सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें वहां से भगा दिया था, और उस उभरते हुए स्टार ने अपनी क्रू के साथ मजाक में कहा था कि एक दिन यह प्रॉपर्टी उनकी होगी. उन्होंने 2001 में इसे खरीद लिया, और बाकी तो इतिहास है.

शाहरुख के लिए खास है ये गाना

यश बॉस के इस गाने के बोल भी कुछ ऐसे ही हैं, जैसे उन दिनों शाहरुख के दिल की भावनाएं थीं. ‘चांद-तारे तोड़ लाऊं, सारी दुनिया पर मैं छाऊं, बस इतना सा ख्वाब है.' शाहरुख का ये गाना सुपरहिट रहा और आज भी सुना जाता है. गाने के बोल को जैसे शाहरुख ने सच कर दिखाया और अपने सभी ख्वाब पूरे किए. इस खूबसूरत गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखा था. म्यूजिक जतिन-ललित ने दिया था. जबकि इस गाने को अपने मेलोडियस आवाज से अभिजीत ने अमर बना दिया.

ब्लॉकबस्टर रही फिल्म

फिल्म यस बॉस को 5 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 22.96 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी. फिल्म ने शाहरुख के करियर को नई उड़ान दी थी. इस फिल्म में शाहरुख के साथ जूही चावला लीड रोल में थी. फिल्म के गाने भी खूब पॉपुलर हुए थे. चांद-तारे गाने के लिए अभिजीत को बेस्ट सिंगर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था. 

यह भी पढ़ें: दूरदर्शन का वो शो, जिसके थे 16,000 से ज्यादा एपिसोड्स, गणतंत्र दिवस पर हुई थी शुरुआत, 59 साल बाद भी आज तक देख रहे हैं लोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Mannat, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com