विज्ञापन

एकतरफा प्यार का दर्द बयां करता है ये 33 साल पुराना गाना, शाहरुख ले गए हीरोइन, आंखें नम कर देती है विनोद राठौड़ की आवाज

33 साल पहले आया ये गाना आज भी एकतरफा प्यार करने वालों की धड़कन बना हुआ है. इसके दर्द भरे बोल और इमोशनल कहानी ने इसे ऐसा बनाया कि तीन दशक बाद भी लोग इसे बार-बार सुनना पसंद करते हैं.

एकतरफा प्यार का दर्द बयां करता है ये 33 साल पुराना गाना, शाहरुख ले गए हीरोइन, आंखें नम कर देती है विनोद राठौड़ की आवाज
33 साल बाद भी दिलों पर राज कर रहा ये गाना, टूटे दिल की दास्तान, विनोद राठौड़ की आवाज
Social Media
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा के कुछ गाने सिर्फ हिट नहीं होते, वो लोगों की कहानी बन जाते हैं. 33 साल पहले रिलीज हुआ एक ऐसा ही गाना था, जिसे सुनकर न जाने कितने आशिकों ने अपने दिल का हाल महसूस किया. किसी ने इसे अपनी पहली मोहब्बत की याद में सुना, तो किसी ने अधूरी प्रेम कहानी के दर्द में. इसकी एक-एक लाइन आज भी सीधे दिल को छू जाती है. यही वजह है कि तीन दशक बीतने के बाद भी ये गाना एकतरफा प्यार करने वालों की प्लेलिस्ट से बाहर नहीं हुआ. हम बात कर रहे हैं साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'बाजीगर' के गाने 'छुपाना भी नहीं आता, जताना भी नहीं आता' की.

इस गाने में शाहरुख खान और काजोल की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी. स्क्रीन पर दोनों की मौजूदगी और गाने का इमोशनल माहौल लोगों के दिलों में बस गया. यही वजह है कि आज भी इस गाने का जिक्र होते ही फिल्म का हर सीन आंखों के सामने घूमने लगता है.

ये भी पढे़ं- रामायण- महाभारत ही नहीं दारा सिंह इस फिल्म में भी बने थे हनुमान, मौसमी चटर्जी ने कहा- माता सीता भगवान हनुमान

जब दिल की बात जुबां तक नहीं पहुंच पाती

इस गाने को विनोद राठौड़ ने अपनी आवाज दी थी, जबकि इसका संगीत अनु मलिक ने तैयार किया था. गाने के बोल उस इंसान की कहानी कहते हैं, जो सामने वाले से बेइंतहा प्यार तो करता है, लेकिन अपने जज्बात कभी कह नहीं पाता. यही सादगी और दर्द इस गाने की सबसे बड़ी ताकत बन गया.

फिल्म में सिद्धार्थ रे इंस्पेक्टर करण सक्सेना के रोल में नजर आए थे. उनका किरदार काजोल से चुपचाप प्यार करता है, लेकिन कभी अपने दिल की बात नहीं कह पाता. गाने के दौरान उनके चेहरे के भाव और आंखों में दिखता दर्द दर्शकों को अंदर तक छू गया. यही वजह है कि ये किरदार आज भी लोगों को याद है.

आज भी उतना ही पसंद किया जाता है

समय के साथ म्यूजिक का ट्रेंड बदल गया, लेकिन इस गाने की चमक कम नहीं हुई. आज भी जब कोई अधूरी मोहब्बत, अनकहे जज्बात या एकतरफा प्यार की बात करता है, तो सबसे पहले इसी गाने का नाम जुबां पर आता है. शायद यही वजह है कि 33 साल बाद भी ये गाना लोगों के दिलों में पहले जैसा ही बसा हुआ है.

ये भी पढ़ें: एआर रहमान ने मक्का में हज में लिखा था ये बॉलीवुड का स्पेशल सगाई, मिस्र की सिंगर ने गाया, डांस करने पर मजबूर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhupana Bhi Nahi Aata, Baazigar, Bollywood Songs, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com