विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2023

VIDEO: 'ब्राउन मुंडे' पर शाहरुख खान ने किया डांस, अंबानी इवेंट में 'पठान की मेहमाननवाजी' देखने पर मजबूर हो जाएंगे फैंस

पठान स्टार अपने जिगरी दोस्त सलमान खान और स्पाइडर मैन स्टार टॉम हॉलेंड और जेंडाया के साथ तस्वीरें क्लिक करवाते दिखे थे. वहीं अब इस इवेंट के नए वीडियो सामने आए हैं, जिसमें शाहरुख खान जहां AP Dhillon और गुरिंदर गिल के गाने ब्राउन मुंडे पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

VIDEO: 'ब्राउन मुंडे' पर शाहरुख खान ने किया डांस, अंबानी इवेंट में 'पठान की मेहमाननवाजी' देखने पर मजबूर हो जाएंगे फैंस
शाहरुख खान ने किया एपी ढिल्लों के ब्राउन मुंडे पर डांस
नई दिल्ली:

'पार्टी अंबानी के घर रखोगे तो मेहमान नवाजी के लिए पठान तो आएगा ही.' ऐसा ही कुछ शाहरुख खान की नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की तस्वीरों और वीडियो में देखन को मिल रहा है. दरअसल, झूमे जो पठान पर रणवीर सिंह और वरुण धवन के साथ किंग खान ने डांस किया था. इसकी वीडियो पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था. इसके अलावा पठान स्टार अपने जिगरी दोस्त सलमान खान और स्पाइडर मैन स्टार टॉम हॉलेंड और जेंडाया के साथ तस्वीरें क्लिक करवाते दिखे थे. वहीं अब इस इवेंट के नए वीडियो सामने आए हैं, जिसमें शाहरुख खान जहां AP Dhillon और गुरिंदर गिल के गाने ब्राउन मुंडे पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं स्टार की परफॉर्मेंस पर वह ग्रुव करते हुए भी दिख रहे हैं. 

ब्राउन मुंडे पर शाहरुख खान ने किया डांस

वीडियो में रणबीर सिंह और वरुण धवन के साथ शाहरुख खान एपी ढिल्लों के फेमस गाने ब्राउन मुंडे पर डांस करते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान उनका अंदाज भी देखने लायक है. वहीं डांस परफॉर्मेंस में किंग खान की मस्ती देखने लायक है. इसके अलावा डांस रिहर्सल का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पठान का मस्ती भरा अंदाज और क्यूटनेस फैंस का दिल जीत रही है. 

इवेंट में दिखा मस्ती भरा अंदाज

पठान की कामयाबी का जिक्र इन दिनों हर तरफ है. इसी बीच अंबानी इवेंट में शाहरुख खान हों और पठान का जिक्र ना हो ऐसा हो नहीं सकता. जी हां.

शाहरुख खान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें पठान के डॉयलॉग को अलग तरीके से कहते हुए देखा जा सकता है. दरअसल, वह कहते हैं ''पार्टी अंबानी के घर रखोगे तो मेहमान नवाजी के लिए पठान तो आएगा ही.'' इस पर वहां मौजूद सभी ताली और सीटियां बजाते दिखते हैं. 

बता दें, अंबानी इवेंट की एक के बाद एक नई तस्वीर सामने आ रही हैं. इतना ही नहीं इस इवेंट का हिस्सा बनने वाले सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी यादों को फैंस के साथ शेयर करते हुए भी दिख रहे हैं. 

शाहरुख खान ने की नीता-मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की तारीफ, बोले- इससे नई पीढ़ी को मिलेगा फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Dance, Shah Rukh Khan Brown Munde Dance, Shah Rukh Khan Ap Dhillon, Brown Munde, Brown Munde Srk Dance, Varun Dhawan, Ranveer Singh, Pathaan, Pathaan Song, Jhoome Jo Pathaan, Ambani Event, Ambani Event Video, Bollywood News, Bollywood News In Hindi, Ndtv Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv News News In Hindi,  , शाहरुख खान, ब्राउन मुंडे, अंबानी इवेंट, एपी ढिल्लों
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com