विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2018

सुपरस्टार शाहरुख खान ने खोले दिल के राज, इस फ्लॉप फिल्म के बाद हुए थे स्ट्रांग

सुपरस्टार शाहरुख खान की साल 2000 में आई प्रोडक्शन फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' असफल रही थी.

सुपरस्टार शाहरुख खान ने खोले दिल के राज, इस फ्लॉप फिल्म के बाद हुए थे स्ट्रांग
  • शाहरुख ने खोले दिल के राज
  • बताया किस फ्लॉप फिल्म के बाद मिली मजबूती
  • साल 2000 में आई थी फिल्म
नई दिल्ली: सुपरस्टार शाहरुख खान की साल 2000 में आई प्रोडक्शन फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' असफल रही थी. इसे लेकर उन्होंने 18 साल बाद खुलासा किया है. अपनी बात सभी के सामने लाते हुए कहा कि इस असफलता ने उन्हें मजबूत बनाया था. शाहरुख ने ट्वीट किया, "यह बहुत खास थी. वह बुरी तरह असफल रही थी, लेकिन हमारी असफलता ने अजीज मिर्जा, जूही चावला और मुझे मजबूत बनाया. प्यार 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी'

Filmfare Awards 2018: हिंदी मीडियम और तुम्हारी सुलु ने मारी बाजी, पढ़ें विनर्स की पूरी लिस्ट
यह फिल्म बैनर ड्रीम्ज अनलिमिटेड के तले बनी थी, जो शाहरुख ने जूही चावला और निर्देशक अजीज मिर्जा के साथ मिलकर बनाया था. इसके बाद इसे रेड चिलीज एंटरटेंमेंट में तब्दील कर दिया गया था. 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' में शाहरुख ने अजय बक्शी और जूही ने रिया बनर्जी का किरदार निभाया था, जो प्रतिद्वंद्वी समाचार चैनलों के संवाददाता थे. 

VIDEO: मीडिया से बात करते हुए शाहरुख खान ने खोले दिल के राज

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Flop Film, Phir Bhi Dil Hai Hindustani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com