विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2023

शाहरुख खान से 'टैटू' पर एक शब्द कहने के लिए फैन ने की गुजारिश, किंग खान बोले- 'आपका हाथ मेरी चेक बुक...'

शाहरुख खान भले ही कितना भी बिजी हो लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस के सवालों का जवाब देने के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं. हाल ही में हुआ उनका आस्क मी एनीथिंग सेशन एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

शाहरुख खान से 'टैटू' पर एक शब्द कहने के लिए फैन ने की गुजारिश, किंग खान बोले- 'आपका हाथ मेरी चेक बुक...'
शाहरुख खान के जवाबों ने जीता फैंस का दिल
नई दिल्ली:

शाहरुख खान भले ही कितना भी बिजी हो लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस के सवालों का जवाब देने के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं. हाल ही में हुआ उनका आस्क मी एनीथिंग सेशन एक बार फिर चर्चा में आ गया है. जहां ट्विटर पर आस्क एसआरके की शुरुआत करने से लेकर खत्म करने का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इसी बीच फैन द्वारा पूछा गया सवाल लोगों की हंसी का कारण बन गया है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. 

शाहरुख खान के एक फैन ने उनके सभी टैटू का एक तस्वीर कोलाज शेयर करते हुए कहा, "मेरे टैटू के लिए एक शब्द? लव यू," इस पर किंग खान ने भी अपने अंदाज में जवाब देते हुए लिखा, "आपका हाथ मेरी चेक बुक की तरह दिख रहा है."

ऐसे शुरु किया सेशन

किंग खान ने अपने अंदाज में ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन की शुरुआत करते हुए लिखा, "अब तक बहुत अच्छा..पठान. वर्षों से हम #AskSRK कर रहे हैं, आइए आज एक ऐसा सेशन करते हैं जहां सवाल, प्यार, किसी से जुड़े हुए ना हो और मजेदार हों, शायद वह भी जो आप 15 मिनट के लिए #DontAskSRK करें." खराब भाषा और न ही कोई व्यक्तिगत नीचता. चलो शुरु करते हैं. हैप्पी आवर्स (15 मिनट)."

शुरआत की तरह #AskSRK सेशन का अंत भी मजेदार था. एक्टर ने ट्वीट में लिखा, "सभी को अलविदा. आपके समय के लिए धन्यवाद. भगवान आप सभी का भला करे. मुझे वर्कआउट शुरु करना है.... बॉडी बुला रही है. क्योंकि अब मेरे पास एब्स नहीं हो तो मुझे अच्छा नहीं लगता. आप लोगों से सिनेमाघरों में मिलते हैं. #पठान."

वर्कफ्रंट की बात करें तो, शाहरुख खान ने साल की धमाकेदार शुरुआत की. उनकी कमबैक फिल्म पठान ₹ 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. जबकि उनकी अगली फिल्म जवान है, जिसे एटली डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें नयनतारा और विजय सेतुपति नजर आने वाले हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah  rukh Khan Tattoo, Shah Rukh Khan Film, Shah Rukh Khan Fan, Shah Rukh Khan AskSRK, Shah Rukh Khan Ask Me Anything Session, Pathaan, Shah Rukh Khan Humour, Ndtv Hindi, Ndtv Bollywood, Ndtv News In Hindi, Ndtv Khabar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com