विज्ञापन

काला हिरण के प्रोड्यूसर अमित जानी का दावा, सलमान खान के फैंस दे रहे धमकियां

निर्माता ने बातचीत में बताया कि जब से उन्होंने फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' का पोस्टर रिलीज किया गया है, तब से उन्हें सलमान खान के फैंस के नाम पर करीब 10 हजार से ज्यादा धमकियां मिल चुकी हैं.

काला हिरण के प्रोड्यूसर अमित जानी का दावा, सलमान खान के फैंस दे रहे धमकियां
काला हिरण के प्रोड्यूसर अमित जानी का दावा
Social Media

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' को लेकर छिड़ा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म निर्माता अमित जानी ने शुक्रवार को आईएएनएस के बातचीत में बताया कि उन्हें अभिनेता सलमान खान के फैंस और अंडरवर्ल्ड से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. निर्माता ने बातचीत में बताया कि जब से उन्होंने फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' का पोस्टर रिलीज किया गया है, तब से उन्हें सलमान खान के फैंस के नाम पर करीब 10 हजार से ज्यादा धमकियां मिल चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: 175 दिन तक चली थिएटर्स में, बिके 2 करोड़ टिकट, हीरो ने निभाए 10 रोल

धमकी भरे मैसेज

उन्होंने कहा, "मेरा व्हाट्सऐप, मैसेंजर, इंस्टाग्राम और फेसबुक धमकी भरे मैसेजों से भर गया है. पिछले कई दिनों से मुझे लगातार धमकियां दी जा रही हैं कि तुम्हारा सिर काट देंगे, उठा ले जाएंगे, समुद्र से फेंक देंगे, इस तरह की धमकियां लगातार मिल रही हैं. ये सब सलमान खान के टूलकिट हैं, जिन्हें बस इसी काम के लिए रखा गया है कि जो भी कोई खिलाफ में कुछ करे, तो उसको इतना डरा दो ताकि वो प्रोजेक्ट छोड़ दे. यही इन्होंने आज तक किया है और अब मेरे साथ कर रहे हैं."

ये भी पढ़ें: 175 दिन तक चली थिएटर्स में, बिके 2 करोड़ टिकट, हीरो ने निभाए 10 रोल

सोहेल नाम से शख्स ने दी धमकी

अमित जानी ने बताया कि शुक्रवार फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद उनके पास सोहेल नाम के एक व्यक्ति का फोन आया. उस व्यक्ति ने मुझसे कहा कि जो तुम्हारे साथ सीआरपीएफ कमांडो घूमते हैं. हम उन्हें तो मारेंगे ही साथ में तुम्हें भी मार देंगे. मैंने वो ऑडियो गृह सचिव को मेल कर दिया है. मुझे लगता है कि सलमान खान के फैंस में सिर्फ छपरी ही नहीं, बल्कि उनके साथ अंडरवर्ल्ड के लोग भी शामिल हैं. सलमान खान और दाऊद इब्राहिम के रिश्ते तो जगजाहिर हैं. सलमान खान दाऊद इब्राहिम की पार्टी में जाते थे, जिसके बारे में सभी को पता है. मुझे डी कंपनी से भी मैसेज आया था कि हमारे निशाने पर तुम और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं. इस तरह की धमकियां देकर सलमान खान के लोग मुझे ये एहसास दिलाना चाहते हैं कि मैं इस प्रोजेक्ट को छोड़ दूं."

सलमान खान की टीम की चाल

अमित जानी का कहना है कि सलमान खान की टीम दोतरफा चाल चल रही है. एक तरफ वे कास्टिंग डायरेक्टर को लीगल नोटिस भेजकर दिल्ली हाईकोर्ट में टीजर पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं और दूसरी तरफ लगातार धमकियां भी दिलवा रहे हैं. उन्होंने आखिरी में कहा, "मेरे पास दाऊद इब्राहिम जैसी कोई ताकत या टूलकिट नहीं है. मेरे पास तो सुरक्षा के दो ही साधन है, पहला गृह मंत्रालय, जिसने उन्हें सीआरपीएफ की सुरक्षा दी है और दूसरे उनके गुरु भगवान जंभेश्वर. सुरक्षा और मानसिक शांति के लिए मैं भगवान जंभेश्वर के पास जा रहा हूं."
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kala Hiran The Battle For Legacy, Kala Hiran, Salman Khan, Amit Jani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com