विज्ञापन

धुरंधर के इस सीन की शूटिंग के बाद फूट-फूट कर रोए थे रणवीर सिंह, वजह जान कहेंगे सच्चा देशभक्त है ये एक्टर

Dhurandhar की रिलीज के साढ़े तीन महीने बाद रणवीर सिंह स्टारर फिल्म के बारे में एक बड़ा ही दिलचस्प किस्सा सामने आया है. वो सीन जिसे शूट करने के बाद फूट फूट कर रोए एक्टर.

धुरंधर के इस सीन की शूटिंग के बाद फूट-फूट कर रोए थे रणवीर सिंह, वजह जान कहेंगे सच्चा देशभक्त है ये एक्टर
Dhurandhar की शूटिंग से जुड़ा ये किस्सा नहीं जानते होंगे आप
Social Media
नई दिल्ली:

Dhurandhar Trivia: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान बना रही है. फिल्म के पहले पार्ट ने सिनेमाघरों में एक महीने तक राज किया था.'धुरंधर-2' को जो प्यार मिल रहा है उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म कलेक्शन के मामले में फिल्म के पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर कई जानकारी सामने आ रही है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्म में एक सीन को शूट करते वक्त अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना फूट-फूट कर रोए थे.

'धुरंधर' में अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल का रोल प्ले किया है, जो आईएसआई में भारत के खिलाफ अभियान की अहम कड़ी हैं. जबकि अक्षय खन्ना ल्यारी के डॉन बने थे. फिल्म में मुंबई 26/11 के हमले का एक सीन फिल्माया गया है, जिसमें रहमान डकैत और मेजर इकबाल खुशी से झूम उठते हैं और रणवीर सिंह अपने भावनाओं को काबू में रखते हुए तालियां बजाते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें: Rajpal Yadav से कोर्ट में जज ने ऐसा क्या पूछा कि एक्टर ने जोड़ लिए हाथ, बताया 2016 में क्या क्या हुआ था

इस सीन को फिल्माने के तुरंत बाद असल में अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना दोनों भावुक होकर रोने लगे थे क्योंकि उन्होंने खुद उस दुख को महसूस किया था. फिल्म की डिमांड के हिसाब से पाकिस्तानी किरदार निभाना अभिनेताओं के लिए उतना भी आसान नहीं था, जितना पर्दे पर दिखाया गया.

इस बात का खुलासा खुद फिल्म में अजय सान्याल का किरदार निभा रहे आर.माधवन ने किया था. उन्होंने बताया कि सीन के कट होते ही सेट पर माहौल काफी मायूसी वाला हो गया और होना भी चाहिए क्योंकि हम भारतीय हैं और हम सभी किसी न किसी तरह से उससे जुड़े हैं. इस इंटरव्यू की छोटी-छोटी क्लिप्स को भी सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: चोली के पीछे क्या है से पहले देवआनंद का ये गाना हुआ था दूरदर्शन पर बैन, टीवी पर फिल्म तो चली लेकिन काट दिया गया गाना

'धुरंधर' को बनाना मेकर्स के लिए भी आसान नहीं था. आदित्य धर को फिल्म की रिसर्च के लिए ही दो साल लगे थे, और रिसर्च के साथ फिल्म का बजट भी बढ़ गया था. ऐसे में फिल्म के लिए निवेशक मिलने में मुश्किल हो रहे थे, लेकिन 3 सालों की कड़ी मेहनत के बाद फिल्म को पर्दे पर उतारा गया. इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि हिंदी सिनेमा में फिल्ममेकिंग के नए आयाम भी खोल दिए.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com