शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों नेशनल क्रश बन गई हैं. अपने गॉर्जियस लुक्स और फैशन सेंस के कारण यूथ की प्रेरणा है. सेलेब किड ज़ोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज़ से डेब्यू करने जा रही हैं. पिछले कुछ समय से फिल्म में उनके को स्टार अगस्त्य नंदा के साथ अफेयर की खबरें आ रही हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म द आर्चीज के सेट से एक सूत्र ने खुलासा किया कि सुहाना और अगस्त्य एक कपल हैं और वे अब अपने रिश्ते को छिपा भी नहीं रहे हैं. कुछ दिन पहले, सुहाना और अगस्त्य को अगस्त्य एक क्रिसमस ब्रंच के लिए आमंत्रित थे, जहां अगस्त्य ने सुहाना को पार्टनर इंट्रोड्यूस किया.
सूत्र ने यह भी कहा कि सुहाना और अगस्त्य का रिश्ता उनकी पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था और अगस्त्य की मां श्वेता बच्चन ने भी उनके रिश्ते को मंजूरी दी है. शूट के दौरान दोनों एक साथ बहुत समय बिताते थे. हालांकि उन्होंने पब्लिकली इस बारे में अभी तक कुछ कहा नहीं है. सूत्र का कहना है कि अगस्त्य की मां श्वेता बच्चन सुहाना को पसंद करती हैं.
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
सुहाना खान और अगस्त्य नंदा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट से ध्यान खिंचते रहते हैं. अगस्त्य ने जब अपना प्रोफाइल पब्लिक किया तो हमने उनकी तस्वीरों पर ढेर सारे कमेंट्स देखे. जब सुहाना ने एक बार उनकी कुछ शानदार तस्वीरें पोस्ट कीं तो अगस्त्य ने उस पर कमेंट किया. तस्वीर में सुहाना मैट लिपस्टिक, विंग्ड आईलाइनर और हाईलाइटेड चीकबोन्स के साथ ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं. उन्होंने तस्वीरों को कैप्शन दिया "मैं थोड़ी बड़ी दिखती हूं, नहीं?" अगस्त्य ने उस पर कमेंट किय "अनफ़ॉलो." इस पर सुहाना खान ने जवाब दिया था,"हाहा तुम बहुत मजाकिया हो."
बता दें कि शाहरुख खान की बेटी, सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, जोया अख्तर की लोकप्रिय कॉमिक, द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म से बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी डेब्यू कर रही हैं. जब से फिल्म का फर्स्ट लुक और ट्रेलर रिलीज हुआ है, हर कोई सेलेब किड्स को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं