- शाहरुख खान ने शबाना आजमी के साथ किया रोमांटिक डांस
- तभी बीच में आ गए जावेद अख्तर
- वायरल हो रहा है वीडियो
रोमांस के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और अपने समय की मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वैसे तो यह वीडियो पुराना है लेकिन एक बार फिर से फिल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में शाहरुख खान और शबाना आजमी की जुगलबंदी देखने लायक है लेकिन इस वीडियो का सबसे मजेदार पार्ट है जब शबाना आजमी के पति जावेद अख्तर की एंट्री होती है. दरअसल बात यह है कि यह वीडियो फिल्मफेयर अवार्ड शो की है जिसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और कॉमेडी किंग कपिल शर्मा शो को होस्ट कर रहे होतें हैं. तभी शबाना आजमी को फिल्म 'नीरजा' के लिए अवार्ड दिया जाता है और उन्हें स्टेज पर बुलाया जाता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
शबाना आजमी से कपिल शर्मा (Kapil Sharma) बात करते रहते हैं तभी कपिल जावेद अख्तर को भी स्टेज पर बुलाते हैं. कपिल शर्मा शबाना आजमी और जावेद अख्तर को देखकर कहते हैं लवली कपल. तभी शबाना कहती हैं कि इतने रोमांटिक गाने लिखते हैं लेकिन इनके अंदर एक रोमांटिक हड्डी नहीं है. इस पर कपिल कहते हैं शाहरुख खान को रोमांस का किंग कहा जाता है और जावेद अख्तर ने शाहरुख के लिए कितने रोमांटिक गाने लिखे हैं तो क्यों न एक डांस हो जाए. इसके बाद शाहरुख और शबाना शाहरुख की फिल्म 'दिलवाले' के गाने 'जन्म -जन्म पर' डांस करना शुरु करते हैं. थोड़ी देर बाद ही जावेद अख्तर पत्नी शबाना का हाथ पकड़ते हैं और उन्हें स्टेज से लेकर नीचे चले जाते हैं. जावेद अख्तर का यह अंदाज देखकर शाहरुख स्टेज पर खड़े होकर हंसने लगते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं