विज्ञापन

Border 2 Box Office Collection Day 25: 500 करोड़ से कितनी दूर बॉर्डर 2? सनी देओल की फिल्म का दुनिभर में डंका

Border 2 Box Office: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 जल्द ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और दर्शकों की पहली पसंद बन रही है.

Border 2 Box Office Collection Day 25: 500 करोड़ से कितनी दूर बॉर्डर 2? सनी देओल की फिल्म का दुनिभर में डंका
Border 2 Box Office Collection Day 24: बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 का जलवा
Social Media
नई दिल्ली:

सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर फुल धाक जमाए बैठी है. फिल्म को रिलीज हुए तीन हफ्ते हो गए हैं, लेकिन इसकी कमाई का सिलसिला अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. ‘बॉर्डर 2' की रिलीज के बाद जब रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3' रिलीज हुई तो लोगों को लगा था कि अब इस फिल्म की कमाई पर असर पड़ेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, उल्टा ‘मर्दानी 3' ‘बॉर्डर 2' के आगे दम तोड़ती नजर आ रही है. कलेक्शन की बात करें तो Border 2 तीन हफ्ते में 350 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर चुकी है. चलिए हम आपको बताते हैं सनी पाजी की फिल्म ने अब तक कितना किया कलेक्शन.

'बॉर्डर 2' ने अब तक कितनी की कमाई?

23 जनवरी को रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2' ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 70.15 करोड़ रुपये हुई. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 23.35 करोड़ का कलेक्शन किया है. सैकनलिक की रिपोर्ट के मुताबिक 25 दिन में फिल्म अब तक 383 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है. हालांकि अब फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ने लगी है. लेकिन तीन हफ्ते में पहले ही ‘बॉर्डर 2' कई हिट फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है.

किन फिल्मों को छोड़ा पीछे

24 दिनों में ‘बॉर्डर 2' कलेक्शन के मामले में ‘टाइगर जिंदा है', ‘पीके' और ‘संजू' जैसी बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म अब तक करीब 440 करोड़ रुपये जुटा चुकी है और 500 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर है. हालांकि अब 'बॉर्डर 2' के सामने शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' भी आ गई है, ऐसे में देखना होगा कि ओ रोमियो 'बॉर्डर 2' के कलेक्शन पर क्या असर डालती है. आपको बता दें कि फिल्म में सनी देओल के साथ, अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आए हैं. इनके साथ मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा, अन्या सिंह ने लीड रोल निभाए हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Border 2, Border 2 Box Office Collection, Border 2 Collection, Border 2 Worldwide Box Office Collection, Border 2 Total Collection, Border 2 Cast, Border 2 Budget, Sunny Deol, Sunny Deol Border 2 Fees
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com