विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2022

सेक्सुअल असॉल्ट सर्वाइवर भावना मेनन का अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में तालियों के साथ हुआ स्वागत 

केरल के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सेक्सुअल असॉल्ट झेल चुकी एक्ट्रेस भावना मेनन का मंच पर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया गया. एक्ट्रेस ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और अन्य कलाकारों के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया.

सेक्सुअल असॉल्ट सर्वाइवर भावना मेनन का अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में तालियों के साथ हुआ स्वागत 
सेक्सुअल असॉल्ट सर्वाइवर भावना मेनन
नई दिल्ली:

केरल के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सेक्सुअल असॉल्ट झेल चुकी एक्ट्रेस भावना मेनन का मंच पर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया गया. एक्ट्रेस ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और अन्य कलाकारों के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया. केरल में शनिवार को एक्ट्रेस की यह पहली  पब्लिक गैदरिंग थी. 2017 में काम पर से घर लौटते हुए कुछ लोगों ने कार में उनका अपहरण कर लिया गया था. मामले की सुनवाई फिलहाल एक अदालत कर रही है और आरोपियों में साथी एक्टर दिलीप का नाम भी शामिल है.

वीमेन इन सिनेमा कलेक्टिव की संस्थापक सदस्यों में शामिल आईएफएफके की कलात्मक निदेशक बीना पॉल ने कहा, "संदेश बहुत स्पष्ट है कि हमें लड़ना है और भावना के पास छिपाने या शर्मिंदा होने के लिए कुछ भी नहीं है. वह एक प्रोफेशनल है." बीना पॉल ने कहा, "भावना एक सामाजिक हस्ती हैं और वह छिपेंगी नहीं. कई अन्य महिलाओं के लिए यह स्पष्ट संदेश है, जो किसी प्रभावशाली पदों पर नहीं हैं.'' जनवरी में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वह अपनी यात्रा जारी रखेगी और आशा व्यक्त की कि न्याय होगा.

भावना ने कहा, "यह एक आसान यात्रा नहीं रही है. 5 वर्षों से मेरा नाम और मेरी पहचान मुझ पर किए गए हमले के बाद कही दब कर रह गए. मुझे अपमानित करने, चुप कराने और अलग-थलग करने के कई प्रयास किए गए. हालांकि मुझे उम्मीद है कि न्याय मिलेगा. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhavna Menon Movies, Bhavana Menon, Bhavana Menon Husband Naveen, Bhavana Menon Instagram, Bhavana Menon Photo Video, Sexual Assault Survivor Bhavana Menon, Bhavana Menon South Actress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com