विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2022

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के एक्सप्रेशन देख थम गईं फैंस की निगाहें बोले- मान गए आपको मैम... 

माधुरी दीक्षित ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने 'पगली पगली कभी रस्ते' गाने पर ऐसे एक्सप्रेशन देती हैं

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के एक्सप्रेशन देख थम गईं फैंस की निगाहें बोले- मान गए आपको मैम... 
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के एक्सप्रेशन के देख थम गईं फैंस की निगाहें
नई दिल्ली:

माधुरी दीक्षित अपने नाम धक-धक गर्ल से भी जानी जाती हैं. आखिर जानी भी क्यों ना जाएं. आखिरकार वे अपने अंदाज से अपने फैंस का दिल जो जीत लेती हैं. माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वे अपनी लेटेस्ट पोस्ट से सुर्खियों में आने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं. फिलहाल तो हाल ही में उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो को देख फैंस भी एक्सप्रेशन की मल्लिका की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. 

एक्सप्रेशन ने जीता फैंस का दिल 
माधुरी दीक्षित ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने 'पगली पगली कभी रस्ते' गाने पर ऐसे एक्सप्रेशन देती हैं कि फैंस भी उनके मुरीद हो जाते हैं. एक फैन ने कमेंट कर लिखा-मान गए आपको मैम. तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट कर लिखा- आपके जैसा कोई नहीं.

वेब सीरीज को लेकर हैं चर्चाओं में 
बता दें कि इन दिनों माधुरी दीक्षित अपनी वेब सीरीज को लेकर वाहवाही लूट रही हैं. वे 'द फेम-गेम' को लेकर चर्चाओं में हैं. इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है. इस फिल्म से उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है. इस फिल्म में उनका एक नया अवतार देखने को मिल रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Madhuri Dixit Age, Madhuri Dixit Viral Video, Madhuri Dixit Instagram, Madhuri Dixit Net Worth, Madhuri Dixit Web Series, Madhuri Dixit Ott Debut, Madhuri Dixit Husband, Madhuri Dixit Kids
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com