विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2021

शिल्पा शेट्टी को बादाम खाना देख मनोज मुंतशिर बोले- बुद्धी इसे खाने से नहीं बल्कि धोखे खाने से आती है

बता दें कि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Video) ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे बादाम खाती नजर आ रही हैं वहीं उनके पास बैठे मनोज मुंतशिर कुछ ऐसा बोल देते हैं जिस्से फैंस की भी बोलती बंद हो जाती है.

शिल्पा शेट्टी को बादाम खाना देख मनोज मुंतशिर बोले- बुद्धी इसे खाने से नहीं बल्कि धोखे खाने से आती है
शिल्पा शेट्टी ने मुंहतोड़ दिया जवाब
  • शिल्पा शेट्टी का वीडियो वायरल
  • मनोज मुंतशिर को मुंहतोड़ दिया जवाब
  • आईजीटी के सेट पर नजर आएंगी शिल्पा
नई दिल्ली:

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने फैशन और स्टाइल को लेकर आए दिनों सुर्खियां बटोरती हैं. फैंस उनके अंदाज की जमकर तारीफ करते हैं. पिछले दिनों शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया से काफी दूरियां बना ली थीं. वहीं जैसे ही उन्होंने कमबैक किया है उनका अंदाज देखने लायक था. पिछले पोस्ट में उनकी शेयर की गईं तस्वीरों ने फैंस को क्रेजी कर दिया था वहीं अब हाल ही में उनके द्वारा शेयर की गई वीडियो कुछ खास सुर्खियां बटोर रही है.

मनोज को दिया मुंहतोड़ जवाब 
बता दें कि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Video) ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे बादाम खाती नजर आ रही हैं वहीं उनके पास बैठे मनोज मुंतशिर कुछ ऐसा बोल देते हैं जिस्से फैंस की भी बोलती बंद हो जाती है. दरअसल मनोज शिल्पा को बादाम खाता देख बोलते हैं कि 'बुद्धी बादाम खाने से नहीं बल्कि धोखे खाने से आती है', जिसके बाद शिल्पा जवाब देते हुए कहती हैं कि 'अच्छा आप बादाम धोके नहीं खाते हो इसीलिए....' इसके बाद तो मनोज भी अपना सिर पकड़ कर बैठ जाते हैं. 

इस शो को जज करते आएंगी नजर 
आपको बता दें कि शिल्पा इन दिनों छोटे पर्दे पर अपना ग्लैमरस अंदाज दिखा रही हैं. पिछली बार उन्हें सुपर डांसर के शो को जज करते देखा गया था और अब वे 'इंडियाज गॉट टैलेंट' (IGT) के शो को जज करती नजर आ रही हैं और फैंस को अपना दीवाना बना रही हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Viral Video, Shilpa Shetty Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com