विज्ञापन

यूपी-बिहार का वो गाना, जिस पर हुआ था बवाल, बिना कोरियोग्राफी के छा गई थीं शिल्पा शेट्टी, जनता ने बनाया सुपरहिट

शिल्पा शेट्टी का 27 साल पुराना सुपरहिट गाना ‘मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने’ आज भी शादियों, ऑर्केस्ट्रा और स्टेज शोज की पहली पसंद बना हुआ है. दिलचस्प बात यह है कि इस आइकॉनिक गाने की कोई तय कोरियोग्राफी नहीं थी, फिर भी इसने लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.

यूपी-बिहार का वो गाना, जिस पर हुआ था बवाल, बिना कोरियोग्राफी के छा गई थीं शिल्पा शेट्टी, जनता ने बनाया सुपरहिट
शिल्पा शेट्टी का ये गाना आज भी है सुपरहिट

कुछ गाने सिर्फ मनोरंजन तक ही सीमित नहीं रहते. ये कभी-कभी किसी राज्य या क्षेत्र से ऐसे जुड़ जाते हैं कि फिर उनकी पहचान से इसे अलग नहीं किया जा सकता. शिल्पा शेट्टी का 27 साल पुराना ये गाना भी कुछ ऐसा ही है. इस गाने के बोल पर बवाल भी हुआ था, लेकिन इसे इतना पसंद किया गया कि फिर लोग सब कुछ भूल गए. शिल्पा शेट्टी के डांस के साथ ही उनकी अदाओं ने दर्शकों का दिल चुरा लिया था. आज भी जब ये गाना बजता है लोगों के पैर थिरकने लगते हैं. चाहे शादियां हो या कोई देसी पार्टी, या स्टेज शो ये गाना जरूर बजता है. डांस और आर्केस्ट्रा वालों का तो ये फेवरेट सॉन्ग है. क्या आप गेस कर पाए?

कौन सा है वो गाना

हम बात कर रहे हैं 1999 में रिलीज हुई फिल्म शूल के गाने ‘दिल वालों के दिल का करार लूटने, मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने' सॉन्ग की. गाना तब जितना पॉपुलर हुआ था, आज भी उतना ही पसंद किया जाता है. 1999 में जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तो उस समय इस गाने के बोल "मैं आई हूं यूपी, बिहार लूटने" को लेकर काफी विवाद हुआ था.

कुछ नेताओं और आलोचकों का कहना था कि यह लाइन उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों की छवि खराब करती है और इसे एक अपमानजनक संदर्भ के रूप में देखा गया था. इस सदाबहार गाने को जाने माने सिंगर सुखविंदर सिंह और सपना अवस्थी ने गाया था. वहीं इसका म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया था. जबकि बोल लिखे थे समीर ने.

नई हुई थी कोई कोरियोग्राफी 

शिल्पा शेट्टी ने खुद एक बार बताया था कि इस गाने में कोरियोग्राफर ने कोई स्टेप नहीं बताया था. शिल्पा ने कहा कि फिल्म में अहमद खान कोरियोग्राफी कर रहे थे, लेकिन इस गाने के लिए उन्हें कोई स्टेप नहीं दिए गए थे. अहमद खान ने शिल्पा शेट्टी को बस इतना ही कहा कि गाने के बोल और म्यूजिक के हिसाब से बस वह उसमें लटके-झटके डाल लें. शिल्पा ने ऐसा ही किया. हालांकि गाने में शिल्पा का डांस और एक्सप्रेशन्स इतने कमाल के थे कि हर कोई उनका फैन बन गया.

शिल्पा के करियर पर गाने का असर

शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'बाजीगर' और 'धड़कन' जैसी फिल्मों से उनकी एक सीरियस एक्ट्रेस की छवि बन गई थी. लेकिन शूल फिल्म के इस गाने ने उन्हें एक डांसिंग दीवा के रूप में स्थापित किया. ये गाना भले ही एक आइटम सॉन्ग हो लेकिन शिल्पा के लिए ये उनके करियर का एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ और उनके डांस को भी सीरियसली लिया गया. खास बात ये है कि उन्हें खुद ही इस गाने के स्टेप्स भी तय किए यानी किसी तरह की कोरियोग्राफी न होने बावजूद भी गाना सुपरहिट रहा.

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की तरह कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस संचिता की भी 14 जून को मौत, दोनों में क्या कोई संबंध है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Entertainment, Shool
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com