विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2021

सौम्या टंडन ने दीपिका पादुकोण की तरह यूं किया घूमर डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

सौम्या टंडन (Saumya Tandon) का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

सौम्या टंडन ने दीपिका पादुकोण की तरह यूं किया घूमर डांस, बार-बार देखा जा रहा Video
सौम्या टंडन (Saumya Tandon) का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं' (Bhabhi Ji Ghar Par Hain) में अनीता भाबी (Anita Bhabi) के किरदार से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस सौम्या टंडन (Saumya Tandon) इन दिनों सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं. सौम्या टंडन (Saumya Tandon) अपने डांस को यूट्यूब चैनल पर पोस्ट कर रही हैं और वो खूब धमाल मचा रहे हैं. सौम्या टंडन (Saumya Tandon Dance Video) का फिर से एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की तरह घूमर डांस (Ghoomar Dance) कर रही हैं.

सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने इस वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वो घूमर (Ghoomar) सॉन्ग पर बेहतरीन एक्सप्रेशन के साथ धमाकेदार डांस कर रही हैं. सौम्या टंडन का यह वीडियो खूब ध्यान खींच रहा है. वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. वीडियो को अभी तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं.

सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने अपने टीवी करियर की शुरुआत 'ऐसा देश है मेरा' के जरिए की थी. इसमें उन्होंने रस्टी देओल का किरदार निभाया था. इसके बाद उन्‍होंने 'मेरी आवाज को मिल गई रोशनी' में अभिनय किया. इसके अलावा वे 'कॉमेडी सर्कस के तानसेन', 'मल्लिका-ए-किचन ऑन एयर' और 'डांस इंडिया डांस' जैसे सीरियलों को भी होस्‍ट कर चुकी हैं. छोटे पर्दे पर सुपरहिट शो 'भाबीजी घर पर हैं' के जरिए घर-घर में अनिता नारायण मिश्रा का किरदार निभाकर मशहूर हुईं सौम्‍या टंडन आज टीवी की सबसे पॉपलुर बहुओं में गिनी जाती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saumya Tandon, Saumya Tandon Dance, Saumya Tandon Dance Video, Saumya Tandon Ghoomar Dance, Ghoomar Dance Of Saumya Tandon, Deepika Padukone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com