विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2020

Saroj Khan Best Choreography: सरोज खान की कोरियोग्राफी ने इन गानों को दिलाई जबरदस्त पहचान

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) ने 71 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. कार्डियक अरेस्ट के कारण सरोज खान का मुंबई में रात करीब 1.52 बजे निधन हो गया.

Saroj Khan Best Choreography: सरोज खान की कोरियोग्राफी ने इन गानों को दिलाई जबरदस्त पहचान
सरोज खान (Saroj Khan) की कोरियोग्राफी ने बॉलीवुड के गानों को दिलाई जबरदस्त पहचान
  • सरोज खान की कोरियोग्राफी ने दिलाई बॉलीवुड के गानों को जबरदस्त पहचान
  • श्रीदेवी से लेकर करीना कपूर तक को किया कोरियोग्राफ
  • करियर में 2000 गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी थीं सरोज खान
नई दिल्‍ली:

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) ने 71 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. कार्डियक अरेस्ट के कारण सरोज खान का मुंबई में रात करीब 1.52 बजे निधन हो गया. पर्दे के पीछे रहते हुए भी सरोज खान ने बॉलीवुड की दुनिया में खूब योगदान दिया है. 22 नवंबर 1948 को जन्मी सरोज खान ने अपने 40 सालल के करियर में करीब 2000 गानों को कोरियोग्राफ किया है. उन्हें द मदर ऑफ डांस के नाम से भी जाना जाता था. 

सरोज खान (Saroj Khan) ने श्रीदेवी के गाने 'हवा हवाई' को कोरियोग्राफ कर जबरदस्तत पहचान बनाई. इसके बाद उन्होंने 'नगीना' और 'चांदनी' जैसी फिल्मों के गानों को भी कोरियोग्राफ किया. वहीं, 'तेजाब', 'तम्मा तम्मा लोगे' और 'धक धक करने लगा' जैसे गानों ने सरोज खान के करियर में चार चांद लगा दिए. यूं तो सरोज खान की कोरियोग्राफी हर गाने पर कहीं बेहतर होती थी, लेकिन उनके द्वारा कोरियोग्राफ किये गए कुछ गाने ऐसे हैं, जो लोगों के जेहन में बखूबी मौजूद हैं. 

हवा हवाई
'मिस्टर इंडिया' फिल्म के गाने हवा हवाई में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी को फीचर किया गया था. सरोज खान द्वारा कोरियोग्राफ किये गए इस गाने ने फिल्म इंडस्ट्री में खूब पहचान बनाई थी. 

धक धक करने लगा
'बेटा' फिल्म के इस गाने में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित को फीचर किया गया. इस गाने में माधुरी दीक्षित के डांस ने बॉलीवुड में अलग ही पहचान बनाई थी. 

डोला रे डोला
'देवदास' फिल्म के इस गाने में माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय ने डांस किया था. इस गाने को सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था और खास बात तो यह है कि ऐसा डांस बॉलीवुड में दोबारा कभी नहीं हो पाया.

तम्मा तम्मा लोगे
'थानेदार' फिल्म के गाने तम्मा तम्मा लोगे में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त ने डांस किया था. यह गाना सरोज खान की कोरियोग्राफी के बेस्ट सॉन्ग में से एक है.

एक दो तीन
'तेजाब' फिल्म के इस गाने पर माधुरी दीक्षित ने डांस किया था, जिसे सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था. यह गाना आज भी लोगों के दिलों में अपनी जबरदस्त जगह बनाए हुए है.

मार डाला
फिल्म 'देवदास' का एक और मशहूर गाना, जिसमें माधुरी दीक्षित ने दिल जीतने वाला डांस किया था. इस गाने को भी सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था.

ये इश्क हाय
'जब वी मेट' फिल्म के इस गाने में करीना कपूर और शाहिद कपूर को फीचर किया गया था. इस गाने में करीना कपूर का बब्ली अंदाज और सरोज खान की कोरियोग्राफी ने खूब धमाल मचाया था. 

मेहंदी लगा के रखना
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फिल्म का यह गाना आज भी शादी की शान बनता है. इस गाने में काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी ने खूब धमाल मचाया था, जिसे सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saroj Khan Choreography, Saroj Khan Popular Song, Saroj Khan Career, Saroj Khan In 90's, Saroj Khan Popular Choreography
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com