विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2025

13 की उम्र में बनी 43 साल के कोरियोग्राफर की पत्नी, इस डांसिंग क्वीन ने बॉलीवुड को दिए 3000 से ज्यादा गाना

इस सेलेब्रिटी की बदौलत ही माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी, जूही चावला, करिश्मा कपूर जैसी एक्ट्रेसे ऐसे सदाबहार गाने दे पाईं.

13 की उम्र में बनी 43 साल के कोरियोग्राफर की पत्नी, इस डांसिंग क्वीन ने बॉलीवुड को दिए 3000 से ज्यादा गाना
सरोज खान के बचपन की तस्वीर वायरल
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में जब भी किसी कोरियोग्राफर की बात होती है तो सबसे पहले सभी की जुबान पर एक ही शख्स का नाम आता है और वो है सरोज खान. सरोज खान अब इस दुनिया में नहीं रहीं मगर लोग उन्हें आज भी याद करते हैं. बहुत ही कम लोगों को पता है कि सरोज खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी. उन्होंने फिल्म बाजूबंद में काम किया था. उनकी बचपन की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. सरोज खान की अगर आप बचपन की फोटो देख लेंगे तो पहचान पाना बहुत मुश्किल होगा.

वायरल हुई बचपन की फोटो

सरोज खान की बचपन की फोटो वायरल हो रही है. ये फोटो 1954 में आई फिल्म बाजूबंद के सेट की है. इसमें वो बलराज साहनी, सुलोचना चटर्जी और रमेश कपूर के साथ नजर आ रही हैं. यह फोटो इस बात की एक खूबसूरत याद दिलाती है कि कैसे दिग्गज सिर्फ पैदा नहीं होते. वो स्टेप बाय स्टेप खुद को डेवलेप करते हैं. एक ऐसी विरासत छोड़ते हैं जिसे समय केवल सराह सकता है, कभी मिटा नहीं सकता.

सरोज खान की ये फोटो देखकर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- बहुत प्यारी फोटो है. वहीं दूसरे ने लिखा- पहचान में ही नहीं आ रही हैं. सरोज खान की बचपन की इस फोटो को खूब लाइफ किया जा रहा है.

बता दें सरोज खान ने अपने करियर में दो हजार से ज्यादा गाने कोरियोग्राफ किए हैं. उन्होंने  'धक-धक', 'चने के खेत में' और 'डोला रे' जैसे शानदार गानों को भी कोरियोग्राफ किया है. 

सरोज खान ने 13 की उम्र में की थी पहली शादी

सरोज खान ने पहली शादी डांस डायरेक्टर बी सोहनलाल से की थी. उस वक्त सरोज 13 साल की थीं और सोहनलाल 43 साल के थे. सोहनलाल पहले से शादीशुदा थे और 4 बच्चों के पिता भी थे. सरोज उनसे डांस सीखा करती थीं और बाद में दोनों ने शादी कर ली. सोहनलाल के साथ सरोज के दो बच्चे राजू खान और कुकू खान हुए. पहले पति से अलग होने के बाद सरोज खान ने बिजनेसमैन सरदार रोशन खान से शादी की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saroj Khan, Bollywood Choreographer, Saroj Khan Life, Saroj Khan Trivia, Saroj Khan Songs, Saroj Khan Choreography, Saroj Khan Madhuri Songs, Saroj Khan Struggle, Saroj Khan Death, Saroj Khan First Husband, Saroj Khan Marriage, Saroj Khan Kids
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com