विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2020

सारा अली खान मंदिर से निकलीं बाहर तो बच्चे ने मांगे पैसे, एक्ट्रेस का यूं आया रिएक्शन- देखें Video

सारा अली खान (Sara Ali Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह जरूरतमंद बच्चे की मदद करती नजर आ रही हैं.

Also Read in
सारा अली खान मंदिर से निकलीं बाहर तो बच्चे ने मांगे पैसे, एक्ट्रेस का यूं आया रिएक्शन- देखें Video
सारा अली खान (Sara Ali Khan) का Video हुआ वायरल
  • सारा अली खान का वीडियो हुआ वायरल
  • मंदिर दर्शन के लिए पहुंची थीं एक्ट्रेस
  • 'कुली नंबर वन' है अगली फिल्म
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित हैं. सारा अली खान का वीडियो हो या फोटो, दोनों ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. हाल ही में सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक बच्चे की मदद करती नजर आ रही हैं. सारा अली खान (Sara Ali Khan) के इस वीडियो ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है, साथ ही लोग इस वीडियो को लेकर उनकी खूब तारीफें भी कर रहे हैं. 

तैमूर अली खान की वजह से करीना कपूर और सैफ अली खान को मिलेंगे 1.5 करोड़ रुपये! जानें वजह

सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपने वायरल वीडियो में जूहू के मुक्तेश्वर मंदिर के बाहर नजर आ रही हैं. वह जैसे ही मंदिर से बाहर निकलकर कार में बैठती हैं, वैसे ही देखती हैं कि एक बच्चा उनसे मदद मांग रहा है. ऐसे में एक्ट्रेस अपनी कार में से ही किसी से पैसे मांगकर उस शख्स की मदद करती हैं. इसके बाद वह हाथ जोड़कर कार का गेट बंद कर देती हैं. वीडियो में सारा अली खान व्हाइट सूट में नजर आ रही हैं. सारा अली खान के इस सिंपल और सादगी भरे अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया.

Sooryavanshi: अक्षय कुमार के हाथों में हाथ डाले बीच पर घूमती नजर आईं कैटरीना कैफ, Photo हुई वायरल

वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान (Sara Ali Khan) जल्द ही कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ 'लव आजकल 2' में नजर आने वाली हैं. सारा और कार्तिक की यह फिल्म सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की लव आजकल' का सीक्वल है. इसके अलावा सारा अली खान जल्द ही वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ फिल्म 'कुली नंबर वन' में नजर आने वाली हैं. बता दें कि एक्ट्रेस ने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्टर फीमेल का अवॉर्ड भी मिला था. इसके बाद सारा अली खान 'सिम्बा' में भी आ चुकी हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Video, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com