विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2020

Sara Ali Khan को इब्राहिम ने दे दिया धक्का, पूल में यूं गिर पड़ीं एक्ट्रेस- Viral हुआ Video

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के मौके पर भी सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने इब्राहिम (Ibrahim Ali Khan) के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों स्वीमिंग पूल में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं.

Sara Ali Khan को इब्राहिम ने दे दिया धक्का, पूल में यूं गिर पड़ीं एक्ट्रेस- Viral हुआ Video
सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के साथ शेयर किया वीडियो
  • सारा ने इब्राहिम के साथ शेयर किया वीडियो
  • मस्ती मस्ती में इब्राहिम ने दिया सारा को पूल में धक्का
  • सारा और इब्राहिम का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) और उनके छोटे भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) की बॉन्डिंग से हर कोई वाकिफ है. दोनों भाई-बहन अकसर सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करते हैं. रक्षाबंधन के खास मौके पर भी सारा अली खान ने इब्राहिम के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों स्वीमिंग पूल में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, वीडियो में नजर आ रहा है कि इब्राहिम अली खान खेल-खेल में सारा अली खान को धक्का दे देते हैं, जिससे वह पूल में गिर पड़ती हैं. सारा अली खान का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. 

सारा अली खान (Sara Ali Khan) के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि वह और इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) पूल में मस्ती कर रहे हैं. तभी इब्राहिम अली खान बत्तख की एक्टिंग करते हुए आते हैं और सारा अली खान को धक्का दे देते हैं. इससे एक्ट्रेस ट्यूब पर बैठे-बैठे पूल में गिर पड़ती हैं. इस वीडियो में सारा और इब्राहिम की बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "जब वह कहे कि उसे हमेशा मेरा साथ मिल गया है. लेकिन उसका मतलब यह नहीं है. आप सभी को राखी की ढेर सारी शुभकामनाएं." बता दें कि सारा अली खान अकसर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. 

सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने इससे पहले भी अपनी मम्मी अमृता सिंह (Amrita Singh) और भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के साथ के साथ तस्वीर साझा की थी. इसके साथ ही उन्होंने फैंस को मित्रता दिवस और ईद की भी मुबारकबाद दी. बता दें कि सारा अली खान जल्द ही फिल्म कुली नंबर 1 में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में सारा अली खान के साथ वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इसके अलावा सारा अली खान जल्द ही अतरंगी रे में भी नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग अगला शेड्यूल अक्टूबर माह में शूट किया जाएगा. आनंद एल राय की इस फिल्म में सारा के साथ अक्षय कुमार और धनुष भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Ibrahim Ali Khan, Sara Ali Khan Video On Rakhi, Ibrahim Ali Khan Push Sara Ali Khan In Pool
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com