विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2020

Sapna Choudhary ने घूंघट ओढ़कर 'मेरा चांद' गाने पर यूं किया धमाकेदार डांस, धांसू Video मचा रहा है धमाल

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने एक वीडियो में नीले सूट में घूंघट ओढ़कर 'मेरा चांद' गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं.

Sapna Choudhary ने घूंघट ओढ़कर 'मेरा चांद' गाने पर यूं किया धमाकेदार डांस, धांसू Video मचा रहा है धमाल
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने हरियाणवी गाने 'मेरा चांद' पर किया धमाकेदार डांस
  • सपना चौधरी ने घूंघट ओढ़कर किया धमाकेदार डांस
  • हरियाणवी गाने 'मेरा चांद' पर थिरकीं देसी क्वीन
  • सपना चौधरी का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्‍ली:

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. वह अपने डांस से न केवल मंच पर धमाल मचाती हैं, बल्कि उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल होता है. उनके एक वीडियो को लेकर भी ऐसा ही हाल देखने को मिल रहा है. दरअसल, अपने एक वीडियो में सपना चौधरी नीले सूट में घूंघट ओढ़कर 'मेरा चांद' गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं. उनके इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. हरियाणवी क्वीन का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे सोशल मीडिया यूजर भी खूब पसंद कर रहे हैं. 

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने वीडियो में नीले सूट में ठूमके लगाती दिखाई दे रही हैं, जिसमें उनका लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है. हरियाणवी गाने मेरा चांद पर थिरकते हए सपना चौधरी का अंदाज वाकई तारीफ के लायक है. वीडियो में डांस के साथ-साथ उनके एक्सप्रेशंस भी लाजवाब लग रहे हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सपना चौधरी ने अपने डांस से इस कदर धमाल मचाया हो. इससे पहले भी देसी क्वीन अपने कई डांस वीडियो को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं. 

बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी. उन्होंने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारों के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थ . सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी. उसके बाद उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा रह चुकी हैं. इतनी ही नहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी उन्होंने अपने डांस का जलवा बिखेरा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Dance Video, Sapna Choudhary Dance In Ghunghat, Sapna Choudhary Dance On Mera Chand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com