विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2020

Sapna Choudhary ने 'चेतक' सॉन्ग पर यूं किया धमाकेदार डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है. वीडियो में उन्होंने 'चेतक पे चले' गाने पर धमाकेदार स्टेज परफॉर्मेंस दी है.

Sapna Choudhary ने 'चेतक' सॉन्ग पर यूं किया धमाकेदार डांस, बार-बार देखा जा रहा Video
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है. इस वीडियो में उन्होंने अपने मशहूर हरियाणवी सॉन्ग 'चेतक पे चले' पर धमाकेदार स्टेज परफॉर्मेंस दी है. वीडियो में सपना चौधरी का दिलकश अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के इस वीडियो को सोनोटेक पंजाबी के यू-ट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया है. भोजपुरी (Bhojpuri), पंजाबी (Punjabi) और हरियाणवी (Haryanvi) फिल्मों में धमाल मचाने वाली सपना चौधरी का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है. 

Malaika Arora ने Chhaiya Chhaiya गाने पर फिर मचाया धमाल, Video में टेरेंस लेविस के साथ यूं थिरकीं एक्ट्रेस

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के इस डांस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक करीब 15 लाख बार देखा जा चुका है. देसी क्वीन सपना चौधरी ने इस वीडियो में कमाल के डांस स्टेप्स किए हैं. उनके डांस परफॉर्मेंस को देखने फैन्स की भारी भीड़ जुटी हुई थी. वैसे भी सपना चौधरी के डांस वीडियो सोशल पर आते ही छा जाते हैं. उनका यह डांस वीडियो भी फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. हाल ही में सपना चौधरी का नया हरियाणवी सॉन्ग 'बलम ऑल्टो' रिलीज हुआ था. इस गाने ने यूट्यूब पर जमकर धमाल मचाया था.

युजवेंद्र चहल की मंगेतर Dhanashree Verma ने गुरु रंधावा संग 'स्लोली-स्लोली' पर किया जोरदार डांस- देखें Video

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी. उन्होंने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारों के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थ . सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी. उसके बाद उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा रह चुकी हैं. इतनी ही नहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी उन्होंने अपने डांस का जलवा बिखेरा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary Dance, Sapna Choudhary, Haryanvi Gana, Sapna Chaudhary Ka Dance, Sapna Chaudhary Ka Gana, Sapna Choudhary New Song, Sapna Choudhary Songs Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com