विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2023

भोजपुरिया रंग में रंगी हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी, पवन सिंह के नए गाने में दिखा शानदार स्वैग

Pawan Singh and Sapna Choudhary in Bhojpuri Song: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी और भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह अब एक साथ एक ही गाने में नजर आने वाले हैं. इस सॉन्ग का टीजर रिलीज हो गया है.

भोजपुरिया रंग में रंगी हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी, पवन सिंह के नए गाने में दिखा शानदार स्वैग
सपना चौधरी और पवन सिंह इस गाने में एक साथ आएंगे नजर
नई दिल्ली:

भोजपुरी और हरियाणवी टैलेंट का संगम हमें अब एक नए गाने में देखने को मिलने वाला है. जी हां, हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी और भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह अब एक साथ एक ही गाने में नजर आने वाले हैं. 'लहक जाई' गाने का टीजर रिलीज हो गया है और इसमें जहां पवन सिंह का शानदार अंदाज दिख रहा है तो वहीं सपना चौधरी का स्वैग भी मौजूद है. इससे पहले भी सपना चौधरी भोजपुरी गाने में नजर आ चुकी हैं और एक बार फिर वह धूम मचाने जा रही हैं. (वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)

वायरल भोजपुरी से रिलीज हो रहे इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है. इसके लिरिक्स धीरज बबुआन ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है. इस गाने में पवन सिंह के साथ सपना चौधरी नजर आ रही हैं. टीजर में नजर आई दोनों की केमेस्ट्री की खूब तारीफ हो रही है. 

पवन सिंह के फैन यूट्यूब पर इस टीजर पर खूब कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा है, 'पवन सिंह सिर्फ हिस्ट्री ब्रेकर ही नहीं बल्कि हिस्ट्री क्रिएटर भी हैं.' वहीं एक फैन ने पवन सिंह की तारीफ करते हुए लिखा है, 'पवन भैया जहां खड़े हो जाते हैं लाइन वहीं से शुरु हो जाती है.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pawan Singh, Shilpi Raj, Sapna Choudhary, Pawan Singh Sapna Choudhary Song, Sapna Choudhary Song, Pawan Singh Song, Sapna Choudhary Dance Video, Sapna Choudhary Video, Bhojpuri New Song, Shilpi Raj Songs, New Bhojpuri Song, Bhojpuri Gana, Pawan Singh And Sapna Choudhary In Bhojpuri Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com