विज्ञापन

Holi Song: शिल्पी राज का होली गीत 'दीदी रे दीदी' रिलीज, बहन के देवर संग होली खेलने की इजाजत मांग रही अपडेटेड बिहारन

होली 4 मार्च को है, लेकिन उससे पहले ही होली गीत रिलीज हो रही हैं. शिल्पी राज का 'दीदी रे दीदी' होली सॉन्ग रिलीज हुआ है, इसमें अपडेटेड बिहारन परफॉर्म कर रही हैं.

Holi Song: शिल्पी राज का होली गीत 'दीदी रे दीदी' रिलीज, बहन के देवर संग होली खेलने की इजाजत मांग रही अपडेटेड बिहारन
Holi Song: शिल्पी राज और अपडेटेड बिहारन का होली गीत दीदी रे दीदी

होली करीब आते ही भोजपुरी होली सॉन्ग की बहार आ जाती है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी ने गीत-संगीत के माध्यम से रंगों की बौछार शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में नया होली गीत 'दीदी रे दीदी' रिलीज किया गया है. इस होली गीत को भोजपुरी की हिट मशीन कही जाने वाली मशहूर गायिका शिल्पी राज ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है. इसके वीडियो में एक्ट्रेस अपडेटेड बिहारन और एक्टर नवरत्न पांडेय नजर आ रहे हैं. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री भी काफी मजेदार है. जहां नवरतन पांडेय होली के हुड़दंग में डूबे नजर आ रहे हैं, वहीं अपडेटेड बिहारन अपने डांस से दर्शकों का दिल जीत रही हैं.

यह भी पढ़ें: मनोज तिवारी के नए गाने 'होलरिया' ने उड़ाया गर्दा, एक साथ ले आए खेसारी, पवन, निरहुआ, रवि किशन

होली सॉन्ग: शिल्पी राज और अपडेटेड बिहारन 

होली का त्योहार चार मार्च को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. लेकिन उससे पहले होली सॉन्ग 'दीदी रे दीदी' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इसमें साली और देवर के होली के हुड़दंग का फिल्मांकन बहुत ही कमाल का किया गया है. इस होली गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. इस भोजपुरी गीत के बोल विजय चौहान ने लिखे हैं. संगीत अंजनी सिंह का है. गाने का वीडियो डायरेक्शन भोजपुरी के मशहूर डायरेक्टर रवि पंडित ने किया है. विशाल गुप्ता की कोरियोग्राफी है. 

होली गीत पर क्या बोलीं शिल्पी राज

होली गीत 'दीदी रे दीदी' को लेकर गायिका शिल्पी राज ने कहा, 'यह होली गीत सबसे अलग बनाया गया है, जो मेरे दिल के बहुत करीब है. इस गीत को गाते समय मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा था. इस गाने को इतना प्यार देने के लिए सभी श्रोताओं का दिल से धन्यवाद!' वहीं एक्ट्रेस अपडेटेड बिहारन और एक्टर नवरत्न पांडेय ने भी फैन्स से होली पर इस गाने का भरपूर लुत्फ उठाने के लिए कहा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Didi Re Didi, Shilpi Raj, Updated Biharan, Holi Song 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com