विज्ञापन

मोनालिसा ने फरमान से शादी के बाद परिवार पर लगाए आरोप, कहा- पिता अय्याश, मां पीती है शराब

वायरल सेंसेशन मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. फरमान से शादी करने के बाद जहां एक ओर उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके परिवार की ओर से भावुक अपीलें सामने आई थीं. लेकिन अब खुद मोनालिसा ने सामने आकर इन सब दावों को झूठा बताया है और परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

मोनालिसा ने फरमान से शादी के बाद परिवार पर लगाए आरोप, कहा- पिता अय्याश, मां पीती है शराब
मोनालिसा ने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

वायरल सेंसेशन मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. फरमान से शादी करने के बाद जहां एक ओर उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके परिवार की ओर से भावुक अपीलें सामने आई थीं. लेकिन अब खुद मोनालिसा ने सामने आकर इन सब दावों को झूठा बताया है और परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मीडिया से बातचीत में मोनालिसा ने कहा कि उनका परिवार जो कुछ भी दिखा रहा है, वह पूरी तरह से नाटक है. उन्होंने साफ कहा कि उनके माता-पिता को बच्चों से कोई लगाव नहीं है, बल्कि उन्हें सिर्फ पैसों की चिंता रहती है. उन्होंने दावा किया कि बचपन से ही उन्हें मां का प्यार नहीं मिला. उनकी मां शराब पीती थीं और पिता का व्यवहार भी ठीक नहीं था. उनके कई औरतों से संबंध थे.

यह भी पढ़ें: फरमान से शादी के बाद मोनालिसा का बड़ा खुलासा, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मुझे 10 बार गलत तरीके से छुआ, परिवार ने नहीं दिया साथ

अकेले की भाई-बहनों की परवरिश 

मोनालिसा ने बताया कि उन्होंने ही अपने भाई-बहनों की परवरिश की है और घर की जिम्मेदारी संभाली है. उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि एक बार जब उन्हें सांप ने काट लिया था, तब उनके परिवार ने उनका इलाज कराने से इनकार कर दिया था और उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया था. उन्होंने यह भी कहा कि जब वह प्रयागराज में वायरल हुईं और चर्चा में आईं, तब उनके पिता ने उन्हें अपनाया और बेटी कहना शुरू किया. उससे पहले वे उन्हें अपनी संतान तक नहीं मानते थे. मोनालिसा के मुताबिक, उनके परिवार का असली मकसद सिर्फ पैसा है.

Latest and Breaking News on NDTV

सनोज मिश्रा करते थे अल्लाह-अल्लाह 

इसके अलावा उन्होंने सनोज मिश्रा पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि वह उनकी फैमिली को धमका रहे हैं और उनकी फिल्म को लेकर झूठे दावे कर रहे हैं. मोनालिसा ने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया और ठीक से आराम भी नहीं करने दिया गया. मोनालिसा ने कहा कि सनोज मिश्र हिंदू होने का ढोंग करते हैं. उन्होंने उनके मुंह से कभी कान्हा या राम का नाम नहीं सुना. वो बस अल्लाह अल्लाह करते थे. मोनालिसा ने यह भी साफ किया कि उन्होंने फिल्म पूरी कर अपनी जिम्मेदारी निभा दी है और शादी को लेकर किसी तरह का कोई एग्रीमेंट नहीं था. उन्होंने 'लव जिहाद' जैसे आरोपों को भी बेबुनियाद बताया और कहा कि वह और फरमान एक-दूसरे से अलग नहीं रह सकते. अंत में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्हें अलग करने की कोशिश की गई, तो वे दोनों बेहद कठोर कदम उठा सकते हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com