विज्ञापन

नेशनल अवॉर्ड मिलने पर संजय मिश्रा ने दिया रिएक्शन, बोले- नतमस्तक हूं

संजय मिश्रा को फिल्म भक्षक के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है. शनिवार 18 जुलाई को 72वें नेशनल अवॉर्ड की घोषणा हुई. जिसमें इस बात की जानकारी दी गई.

नेशनल अवॉर्ड मिलने पर संजय मिश्रा ने दिया रिएक्शन, बोले- नतमस्तक हूं
नेशनल अवॉर्ड मिलने पर संजय मिश्रा ने दिया रिएक्शन
NDTV

संजय मिश्रा को फिल्म भक्षक के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है. शनिवार 18 जुलाई को 72वें नेशनल अवॉर्ड की घोषणा हुई. जिसमें इस बात की जानकारी दी गई. फिल्म रेड चिली प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म भक्षक नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, जिसमें भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में थीं. 2024 में फिल्म काफी सुर्खियों में रहती थी. वहीं नेशनल अवॉर्ड मिलने पर अब संजय मिश्रा ने रिएक्शन दिया है और अपनी खुशी जाहिर की है. 

ये भी पढ़ें: फेयर एंड लवली के ऐड से लेकर नेशनल अवॉर्ड विजेता बनने तक, बेस्ट एक्ट्रेस यामी गौतम का फिल्मी सफरनामा

क्या बोले एक्टर

दिग्गज एक्टर ने अवॉर्ड मिलने पर कहा, नतमस्तक हूं जब ऐसा कोई अवार्ड मिलता है जिससे पूरा भारत रिलेट होता है और सरकार की तरफ से मिलता है, तो बहुत बड़ी बात हो जाती है, और जो सबसे इमोशनल बात है मेरे लिए कि यह मेरे पिताजी जिस ऑफिस में कार्यरत थे, प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो, पीआईबी, वहां से यह बात छोड़ी गई है कि भाई, अवार्ड मिला है, नेशनल अवार्ड, तो एक बड़ा, वो है। मेरी सिस्टर बोल रही थी पापाजी के ही पास सब रिजल्ट आता था, यह वाला रिजल्ट उनके पास नहीं आया। बहुत इमोशनल बात है कि भक्षक के लिए मिला है। रेड चिली प्रोडक्शन और शाहरुख खान, पुलकित, गौरी, ये सब मतलब अच्छी फिल्म बनाने के लिए उनको सुप्रिया, और पुलकित को बहुत-बहुत बधाई कि उनके एक्टर को द बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मिला है.

अन्य के बारे में

आपको बता दें कि 72वें नेशनल अवॉर्ड में कार्तिक आर्यन और ममूटी को फिल्म चंदू चैंपियन और ब्रमायुगम के लिए बेस्ट एक्टर का नेशल अवॉर्ड मिला है. जबकि हिंदी फीचर फिल्म में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड यामी गौतम ने हासिल किया है. इनके अलावा संजय मिश्रा के फिल्म भक्षक के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है. लिस्ट कुछ इस तरह है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Mishra, Bhakshak, Sanjay Mishra Bhakshak, Sanjay Mishra Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com