संजय दत्त ने अपनी 16वीं शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी मान्यता के लिए एक बहुत ही प्यारभरा पोस्ट शेयर किया. इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए कपल ने एक दूसरे की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता के साथ एक वीडियो साझा किया और कैप्शन में लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी मॉम, मेरे जीवन का सबसे अच्छा हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद और आपने मुझे जो 2 सबसे अद्भुत बच्चे दिए हैं, उनके लिए धन्यवाद, आपको सबसे ज्यादा प्यार". मां, दुनिया खत्म होने के बाद भी मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा, तुम्हें प्यार और सालगिरह मुबारक @maanayata".
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शिल्पा शेट्टी ने भी संजय दत्त की पोस्ट पर कमेंट किया. उन्होंने लिखा, "Awww, आप दोनों को सालगिरह मुबारक हो, स्टे ब्लेस्ड". वहीं, मान्यता ने भी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें जोड़े को व्हाइट और ब्राउन कलर के आउटफिट में देखा जा सकता है. इसके साथ ही उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा. उन्होंने लिखा, "स्वीट सिक्सटीन!!! हमारे जीवन के खट्टे-मीठे पलों का जश्न मनाना...हमेशा...और हमेशा और एक साथ! तुम्हें हमेशा-हमेशा प्यार!!".
गौरतलब है कि संजय दत्त और मान्यता ने 2008 में शादी की थी. शादी के दो साल बाद उन्हें जुड़वां बच्चे शहरान और इकरा हुए. वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय दत्त अपनी आगामी फिल्म वेलकम 3 के लिए तैयारी कर रहे हैं. फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव भी हैं. इनके अलावा, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक भी फिल्म का हिस्सा होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं